छपरा विधायक छोटी कुमारी ने स्कूलों का किया निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था व सुविधाओं का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
SARAN NEWS

शैक्षणिक व्यवस्था

Saran News: (विकास कुमार की रिपोर्ट ) छपरा विधायक छोटी कुमारी ने शहर के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

Saran News: (विकास कुमार की रिपोर्ट ) छपरा विधायक छोटी कुमारी ने शहर के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्लस टू सारण एकेडमी एवं लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण स्कूल पहुंचकर विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत हुईं।

प्लस टू सारण एकेडमी के निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं एवं विद्यालय की व्यवस्था को लेकर प्राचार्य से विस्तृत चर्चा की। विद्यालय परिसर में चहारदीवारी निर्माण, खाली भूमि पर अतिरिक्त क्लास रूम तथा सांस्कृतिक मंच निर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

सारण एकेडमी में अतिरिक्त क्लास रूम व सांस्कृतिक मंच निर्माण पर हुई चर्चा

विधायक ने विज्ञान विषय में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की आवश्यकता पर जोर देते हुए विभाग से शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इसके बाद विधायक छोटी कुमारी ने लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण स्कूल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षकों के व्यवहार, पढ़ाने की पद्धति एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। विद्यालय में विभागीय योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों की भी जांच की गई।

नगर निगम को शीघ्र साफ-सफाई कराने का निर्देश

विद्यालय परिसर के बाहर फैली गंदगी को देखते हुए विधायक ने नगर निगम को शीघ्र साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय की प्रयोगशाला का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और विद्यालयों में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।

ALSO READ: अष्टयाम देखने गए व्यक्ति की पोखरा में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन