अष्टयाम देखने गए व्यक्ति की पोखरा में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

घनास्थल की तस्वीर
Saran News: (कुलदीप कुमार महासेठ की रिपोर्ट) सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में पोखरा में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Saran News: (कुलदीप कुमार महासेठ की रिपोर्ट) सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में पोखरा में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय नारायण राय के 47 वर्षीय पुत्र कृष्णा राय के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी पन्ना देवी ने बताया कि कृष्णा राय शुक्रवार की रात गांव में आयोजित अष्टयाम देखने गए थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह गांव के लोगों ने पोखरा में उनका शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। शव मिलने की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही अमनौर थाना पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कृष्णा राय परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से गांव में शोक का माहौल है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










