ePaper

आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2022: मेष, सिंह, मकर समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

Updated at : 11 Oct 2022 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2022: मेष,  सिंह, मकर समेत इन राशियों आज का किस्मत देगा साथ, जानें अपना राशिफल

आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, जानें अपना राशिफल...

विज्ञापन

मेष

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोग आज के दिन अपने प्रेम जीवन में नीरसता का अनुभव करेंगे. आपका अपने साथी के प्रति आकर्षण कम होगा और कहासुनी ज्यादा होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है. प्रमाद न करें.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

Also Read: Aries Horoscope Today: आज 11 अक्टूबर 2022 का मेष राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृष

कॉलेज में है तो आज के दिन पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा आएगी और आप समझ नही पाएंगे कि क्या किया जाए. ऐसे में किसी अपने का मार्गदर्शन बहुत काम आ सकता है.जल्दबाजी में कोई काम न करें. पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

Also Read: Taurus Horocope Today: आज 11 अक्टूबर 2022 का वृषभ राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मिथुन

प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज के दिन ज्यादा काम तो मिलेगा लेकिन भविष्य की दृष्टि से यह शुभ फल देने वाला होगा. आगे चलकर आपको अपने परिश्रम का उचित फल भी मिलेगा.व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में कमी रह सकती है. दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है. व्यर्थ भागदौड़ रहेगी.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

Also Read: Gemini Horocope Today: आज 11 अक्टूबर 2022 का मिथुन राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कर्क

यदि आप व्यापारी है तो आज आप अपना पैसा कुछ क्षेत्रों में निवेश करेंगे. नौकरी करने वालों के लिए काम का बोझ तो कम होगा लेकिन आप किसी और क्षेत्र में नौकरी ढूंढने का प्रयास करेंगे.किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें. भ्रम की स्थिति बन सकती है.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

Also Read: Cancer Horocope Today: आज 11 अक्टूबर 2022 का कर्क राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
सिंह

यदि कई दिनों से कहीं बाहर घूमने नहीं गए है तो आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है.संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. झंझटों से दूर रहें. घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी.

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

Also Read: Leo Horocope Today: आज 11 अक्टूबर 2022 का सिंह राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कन्या

किसी मित्र के साथ कुछ नया शुरू करने का सोच सकते है. विदेशी भाषा सीखने का कोर्स भी ज्वाइन कर सकते है. कहीं से धन लाभ मिलने के भी संकेत है.जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

Also Read: Virgo Horocope Today: आज 11 अक्टूबर 2022 का कन्या राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
तुला

यदि आप किसी के साथ कुछ समय या महीनों से प्रेम संबंध में है तो आज के दिन आप अपने साथी के साथ कुछ बातों को लेकर भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे. आप दोनों एक-दूसरे के साथ ही आगे का जीवन व्यतीत करने का निर्णय करेंगे.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

Also Read: Libra Horocope Today: आज 11 अक्टूबर 2022 का तुला राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
वृश्चिक

कुछ बातों को लेकर मन आशंकित तो रहेगा लेकिन किसी अपने के द्वारा उस शंका का समाधान भी कर दिया जाएगा. शाम के समय शांति का अनुभव करेंगे.कीमती वस्तु गुम हो सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

Also Read: Scorpio Horocope Today: आज 11 अक्टूबर 2022 का वृश्चिक राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
धनु

आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है. सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे तथा उनकी ओर से आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी किया जाएगा.प्रतिद्वंद्विता कम होगी. शत्रु सक्रिय रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 8

Also Read: Sagittarius Horocope Today: आज 11 अक्टूबर 2022 का धनु राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मकर

प्रेम संबंधों के बारे में आप अपने घरवालो से बात कर सकते है या घर के किसी सदस्य के साथ इस बात को साझा कर सकते है. बाद में उसी सदस्य के द्वारा आपकी इसमें सहायता की जाएगी.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

Also Read: Capricorn Horocope Today: आज 11 अक्टूबर 2022 का मकर राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
कुंभ

आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से इतना अच्छा नही रहेगा. किसी चीज़ से जलन या एलर्जी की समस्या हो सकती है. आँखों में भी जलन का अनुभव करेंगे या आखों से जुड़ी कोई अन्य समस्या परेशान कर सकती है.कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

Also Read: Aquarius Horocope Today: आज 11 अक्टूबर 2022 का कुम्भ राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
मीन

सोशल मीडिया पर किसी के साथ बातचीत शुरू होगी और वे आपके अच्छे मित्र भी बन सकते है. ऐसे में शुरुआती समय में ही निजी जानकारी साझा ना करे और पहले उनके बारे में अच्छे से जान ले अन्यथा बाद में आपके लिए ही समस्या होगी.दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं. लाभ में वृद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

Also Read: Pisces Horocope Today: आज 11 अक्टूबर 2022 का मीन राशिफल, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola