ePaper

Aaj Ka Mithun Rashifal 14 December 2025: आज स्वास्थ्य को लेकर रहें सचेत, जानें कैसा रहेगा आर्थिक स्तिथि

Updated at : 14 Dec 2025 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Mithun Rashifal 14 December 2025

आज का मिथुन राशिफल

Aaj Ka Mithun Rashifal 14 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक मिथुन राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal 14 December 2025: मिथुन राशि- आज मिथुन राशि वालों के लिए दिन तेज सोच, सक्रियता और संवाद का है. सुबह हल्की उलझन रह सकती है, पर दोपहर तक आपकी योजना, निर्णय क्षमता और मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी. रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे और पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है.

करियर: आज प्रेजेंटेशन और मीटिंग में सफलता के संकेत है. आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने का योग है. आज नई साझेदारी बनेगी जो लाभकारी रहेगा. रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है. बिजनेस, शिक्षा, मीडिया, ऑनलाइन वर्क वालों को खास लाभ होने के संभावना है.
धन: पुराना बकाया मिल सकता है. खर्च और आय में संतुलन रहेगा. आज निवेश सोच समझकर करें. कारोबारियों को आर्थिक राहत मिल सकता है.
प्रेम: रिश्तों में संवाद बेहतर होगा. किसी पुराने मतभेद का समाधान होंगे. सिंगल लोगों के लिए नई बातचीत शुरू होने के योग.
स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. मानसिक तनाव, सिरदर्द और पाचन समबंधी परेशानी हो सकती है. जिसका असर काम पर पड़ सकता है. हल्का भोजन, पर्याप्त पानी, ध्यान और योग लाभकारी रहेगा.
परिवार: घर में सामंजस्य बना रहेगा. आज आपकी राय महत्वपूर्ण साबित होगी. परिजनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. किसी धार्मिक कार्य के आयोजन में भाग ले सकते हैं.
उपाय: ॐ बुधाय नमः का 108 बार जाप करें. गणेश जी को दूर्वा व लड्डू अर्पित करें. हरा वस्त्र और मूंग दान करें.
संदेश: आज आपकी सोच, आपका संवाद और आपका आत्मविश्वास तीनों मिलकर जीवन की सही दिशा दिखाएंगे.
शुभ समय: सुबह 8 बजकर 45 मिनट से – 10 बजकर 30 मिनट तक
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

Also Read: Yearly Rashifal 2026 में इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इनके लिए वर्ष का चार महीना रहेगा बेहद कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola