Aaj ka Mithun Rashifal 10 मार्च: आज लव पार्टनर के प्रति बढ़ेगा स्नेह, लेकिन रहना होगा सतर्क

Updated:
विज्ञापन

Aaj ka Mithun Rashifal 10 मार्च

Aaj ka Mithun Rashifal 10 मार्च: मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

Aaj ka Mithun Rashifal 10 मार्च:- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आज आपकी सराहना करेंगे. व्यापार कर रहे लोगों को जोश में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा. जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएंगे.

लव राशिफल- जैसे प्रेमी की आप तलाश कर रहें थे वैसी आपको आज मिल सकती है. लव पार्टनर के प्रति स्नेह बढ़ेगा और कही घुमनें भी जा सकते है. शादीशुदा जीवन में खुशियां आ सकती है.

हेल्थ राशिफल- आज सकारात्मक रवैया अपनाएं क्योंकि यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर समस्या नहीं होगी, लेकिन वायरल बुखार, पेट दर्द, पाचन संबंधी समस्याएं और सिरदर्द जैसी छोटी-मोटी समस्याएं आम होंगी. कुछ वरिष्ठ लोगों को भी आज नींद न आने की शिकायत हो सकती है.
शुभ अंक-1
शुभ रंग- हरा

मिथुन राशिफल वालों का स्वभाव
मिथुन राशि के जातक काफी फुर्तीले और आकर्षक होते हैं. इनके राशि स्वामी बुध हैं. इसलिये आम तौर पर जातक तमाम भौतिक सुख प्राप्त करने में सक्षम होते हैं. इनका राशि चिन्ह जुड़वां हैं यह इनके द्वीस्वभाव को प्रदर्शित करता है. इनका व्यवहार बहुत ही मिलनसार होता है. विपरीत लिंगी के प्रति सामान्यतः आकर्षित होना भी इनके व्यक्तित्व का एक हिस्सा है.

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (10 मार्च 2024 से 16 मार्च 2024): जानें कैसा रहेगा आपके लिए साल का अंतिम सप्ताह ?

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola