Aaj Ka Mesh Rashifal 12 April 2024: आज का दिन आपके लिए बेहद खास, धन लाभ का योग
Aaj ka Mesh rashifal 12 April 2024
Aaj ka Mesh rashifal 12 April 2024: मेष राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
Aaj Ka Mesh Rashifal 12 April 2024: मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आज आपको धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा. आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी. कार्यस्थल पर आपकी छवि बेहतर होगी. आप अपने काम से ज्यादा दूसरों के काम की चिंता करेंगे, जो आपके लिए नुकसानदेह भी होगा. आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी. आपका मन प्रसन्न रहेगा. एक से अधिक स्रोतों से धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.
करियर/बिज़नस- आज आपको नौकरी के क्षेत्र में कई अवसर मिलेंगे. इसलिए आपको इन अवसरों का लाभ उठाने से पहले खुद पर ध्यान दें. आज धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.
रिलेशनशिप- आज का दिन परिवारिक जीवन के लिए बेहद अनुकूल रहेगा. परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करने का मन बनाएंगे. घर-परिवार की आवश्यकता के अनुसार आप खरीददारी करते दिखाई देंगे.
हेल्थ: आज आपको अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधान रहना होगा. आज आपको गंभीर चोट लगने की संभावना है. आप अपने क्रोध पर काबू रखें. धूप में निकलने से अपने आप को बचाएं.
सावधानी: आज अपनी वाणी पर संयम रखें. आज आपकी बातों से आपके सहयोगी भी नाराज हो सकते हैं.
उपाय- आज चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां को मालपुए का भोग लगाएं.
Also Read: Aaj ka Panchang 12 April 2024: आज करें मां कुष्मांडा देवी की पूजा, जानें पंचांग में शुभ और अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










