ePaper

Aaj Ka Meen Rashifal 12 April 2024: आज आपको आपने वाणी पर संयम रखना होगा, झगड़ा होने का योग

Updated at : 12 Apr 2024 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Meen rashifal 12 April 2024

Aaj ka Meen rashifal 12 April 2024

Aaj ka Meen rashifal 12 April 2024: मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

Aaj Ka Meen Rashifal 12 April 2024: मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला हैं. अगर आप कारोबार में मंदी को लेकर परेशान थे तो आज कुछ अच्छा मुनाफा मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे. धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. अगर आपके सामने कोई विवादास्पद स्थिति बनती है तो उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा. आपको कोई भी कार्य जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए. हानि का योग है.
करियर/बिज़नस- आज का दिन व्यापारियों के लिए से बेहतर रहने वाला है. यदि आप साझेदारी में किसी काम से जुड़े हैं तो आय के नए स्रोत होने मिलने के भी प्रबल संकेत हैं. नौकरी करने वाले जातक को अपने कार्य में और अधिक ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता रहेगी. आज आपके अपने उच्च अधिकारीयों से बात सुननी पड़ सकती है. यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल रहेगा.
रिलेशनशिप:- आज का दिन पारिवारिक दृष्टीकोण से थोड़ा कष्टदायक रह सकता हैं. आज आपको आपने वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता रहेगी, जिससे आपके संबंधों में सुधार आ सकती हैं. आज आप अपने माता -पिता के साथ कही यात्रा पर जा सकते हैं.
हेल्थ: आज स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला हैं. कई दिनों से मौसमी बीमारी से परेशान चल रहे थे तो आज आपको बीमारी से निजात मिलेगी. आज अपना वजन स्थिर रखना आपके लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी, लेकिन आपको अनुशासित रहकर इस समस्या का भी हल निकालना पड़ेगा.
सावधानी- आज किसी भी समस्या के समय आपको धीरज से काम लेना चाहिए. आज किसी भी काम को करते समय जल्दबाजी न करें.
उपाय- आज देवी दुर्गा की पूजा लाल रंग का फूल चढ़ाकर करें एवं दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

Also Read: Aaj ka Panchang 12 April 2024: आज करें मां कुष्मांडा देवी की पूजा, जानें पंचांग में शुभ और अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola