ePaper

Aaj ka Makar Rashifal 26 December 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन नई चुनौतियां लेकर आएगा, सतर्क रहें

Updated at : 26 Dec 2025 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Makar Rashifal 26 December 2025

आज का मकर राशिफल 26 दिसंबर 2025

Aaj Ka Makar Rashifal 26 December 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन शुक्रवार. पढ़ें आज का दैनिक मकर राशिफल

विज्ञापन

Aaj ka Makar Rashifal 26 December 2025: आज 26 दिसंबर 2025 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 1:43 दिन तक रहेगी ,इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ होगी. ग्रहों के राजा सूर्य, मंगल एवं शुक्र के साथ धनु राशि में उपस्थित है .वही चंद्रमा राहु के साथ कुंभ राशि में रहेंगे. शनि मीन राशि में है तथा गुरुदेव बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री होकर विराजमान है. केतु सिंह राशि में और बुद्ध वृश्चिक राशि में बैठे हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से आज का दिन कैसा रहेगा.

Makar Aaj ka Rashifal मकर आज का राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी, अनुशासन और लक्ष्य पर टिके रहने का संकेत देता है. आज आप अपने काम और कर्तव्यों को लेकर गंभीर रहेंगे. दिन की शुरुआत शांत हो सकती है, लेकिन मन में भविष्य से जुड़ी कई योजनाएं चलती रहेंगी. पुराने प्रयासों का परिणाम धीरे-धीरे सामने आ सकता है.

करियर- कार्यक्षेत्र में आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को किसी महत्वपूर्ण कार्य या दीर्घकालिक योजना की जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी मेहनत और अनुशासन वरिष्ठों को प्रभावित करेगा. व्यापारियों के लिए दिन स्थिर प्रगति का है, पुराने ग्राहकों से लाभ संभव है.

धन और वित्त- आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. आय स्थिर रहेगी और बचत पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा. निवेश से पहले सोच-विचार जरूरी होगा. उधार या जोखिम भरे फैसलों से दूरी रखें.

प्रेम और संबंध-रिश्तों में आज गंभीरता और स्थिरता रहेगी. जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है. भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने का प्रयास करें.

स्वास्थ्य- थकान या पीठ-दर्द की शिकायत हो सकती है. आराम, सही दिनचर्या और हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा.

पारिवारिक व आध्यात्मिक पक्ष- परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. आध्यात्मिक रूप से आज कर्तव्य और धैर्य पर सोच बढ़ेगी.

आज के उपाय– शनिदेव का स्मरण करें और काले तिल का दान करें.

संदेश- धीमी लेकिन निरंतर मेहनत ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है.

शुभ समय- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 8

वाणी अग्रवाल
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ
Mo- 9431002995

Also Read: Yearly Rashifal 2026 में इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इनके लिए वर्ष का चार महीना रहेगा बेहद कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola