Aaj Ka Love Rashifal, 22 अक्टूबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Oct 2022 6:51 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्यार में तकरार होने की उम्मीद है. प्रेमिका को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर ले जा सकते हैं. किसी घरेलू मुद्दे पर जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
बिना बात व्यर्थ के झगड़े में न पड़ें. सूझ-बूझ लव रिलेशन की नींव में स्थिरता लायें. आज आपको अचानक कोई शुभ संदेश मिलेगा, यह सरप्राइज आपके लव पार्टनर को और करीब ला सकता है.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
लव पार्टनर से मुलाक़ात न होने के कारण अकेलापन महसूस कर सकते हैं. नव विवाहित जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं. प्रेमिका के साथ भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
धनतेरस के दिन वाणी की मधुरता आपके पार्टनर का दिल जीत लेगी. आप ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार धोखा आपके रिश्तों को तोड़ सकता है. जीवन साथी उदास हो सकता है, उसके साथ समय बितायें.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पार्टनर के साथ अनावश्यक बहस करने से आपसी रिश्ता प्रभावित हो सकता है. लव पार्टनर के साथ कड़वी बात करने से परहेज करना अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन में खुशियां रहने वाली है

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
ज्यादा समय कम्प्यूटर के साथ व्यतीत होगा. लव पार्टनर के साथ प्रेम के बेहतरीन क्षण व्यतीत करेंगे. अपोजिट सेक्स की तरफ आकर्षण से बचें. माता की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे.
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)Prabhat Khabar Graphics

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्यार के मनमोहक रिश्तों में आपकी सादगी आपके पार्टनर को आकर्षित करेगी. आपकी कोई अदा उनका दिल जीत लेगी. दिल की हसरतें पूरी करने का दिन है. भावनात्मक हो सकते हैं.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
लव लाइफ में आपसी मतभेदों को दूर कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ सहनशीलता का भाव रखना अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन में आपसी मतभेद को बढ़ावा देने से तनाव बढ़ेगा.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
परिवार से विवाह के लिए ग्रीन सिग्नल मिल सकता है. अचानक साथी को लाभ मिलने के योग है. पति-पत्नी के रिश्तों में विश्वास की कमी दीवार बन सकती है. संतान की तरफ से खुशियां प्राप्त हो सकती है..

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
शांत और रोमांटिक वातावरण में जीवनसाथी के साथ आपसी मतभेद को दूर करें. लव पार्टनर को कुछ अच्छा उपहार देने वाले हैं. नव विवाहितों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
लव पार्टनर का साथ होगा, दिल रोमांचित है. प्रेम-प्रसंग के चलते काम में मन नहीं लगेगा. जिस कारण बॉस नाराज हो सकता है. सरकारी नौकरी वालों को तोहफा मिल सकता है.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
लव पार्टनर के साथ आच्छा संबंध बना रहने वाला है. धनतेरस के दिन प्रेमिका को कुछ अच्छा उपहार भेंट करें, प्रेम बढ़ेगा. विवाहित जातकों को ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होने वाला है. नव विवाहित जातक साथी के साथ दिवाली का आनंद उठाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










