ePaper

कुंभ राशिफल 19 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा लाभकारी, व्यपार में लाभ के योग

Updated at : 19 Feb 2026 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज का कुंभ राशिफल 19 फरवरी 2026

Aaj Ka Kumbh Rashifal 19 Febuary 2026: आज 19 फरवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की मौजूदगी युवाओं को नई टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया में सफलता दिलाएगी. चंद्रमा आज कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे जहाँ पहले से शनि मौजूद हैं. मकर में मंगल और मिथुन में गुरु आपको साहसी और बुद्धिमान बनाएंगे.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 19 Febuary 2026: कुंभ राशि- आपकी राशि में सूर्य-बुध-शुक्र का जमावड़ा आपको बिजी रखेगा पर लाभ भी दिलाएगा. आज आप थोड़े कन्फ्यूजन में रह सकते हैं, खासकर घर या बिजनेस की समस्याओं को लेकर. बिजनेस कर रहे युवाओं को आज उम्मीद से बढ़कर लाभ मिल सकता है. अपनी सफलता के बीच माता-पिता की सेवा करना न भूलें, उनका आशीर्वाद बहुत काम आएगा.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: आपकी राशि में सूर्य-बुध-शुक्र का महासंगयोग आपको बहुत बिजी रखेगा, लेकिन यह व्यस्तता बहुत ही लाभकारी होने वाली है. बिजनेस कर रहे युवाओं को आज उम्मीद से बढ़कर ऑर्डर या लाभ मिल सकता है. हालांकि, मन में थोड़ा कन्फ्यूजन रह सकता है, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण डील साइन करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें.

लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन मिठास और उलझन का मिश्रण है. आप पार्टनर को समय तो देना चाहते हैं, लेकिन काम की वजह से मुमकिन नहीं हो पाएगा. उन्हें प्यार से समझाएं. अपनी सफलता और खुशियों के बीच माता-पिता की सेवा करना न भूलें, उनका आशीर्वाद आपके लव लाइफ में आ रही अड़चनों को दूर करने में बहुत काम आएगा.

हेल्थ: सेहत के मामले में आज आप सामान्य रहेंगे, लेकिन मानसिक भ्रम और अनिर्णय की स्थिति से सिरदर्द हो सकता है. कुंभ के ग्रहों का जमावड़ा आपके मस्तिष्क को बहुत ज्यादा सक्रिय रखेगा. पर्याप्त पानी पिएं और गहरी नींद लें. लाल रंग का रुमाल साथ रखना आज आपके आत्मविश्वास को संतुलित रखने में मदद करेगा.

सावधानी: घर की समस्याओं को बिजनेस के साथ न मिलाएं, दोनों को अलग रखें.

उपाय: “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

शुभ अंक- 8.
शुभ रंग- लाल

Also Read:- पंचांग 18 फरवरी 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read:–  सावधान! सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद फिर लगेगा ग्रहण, भारत में दिखेगा ‘ब्लड मून’ का खौफनाक नजारा

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola