Aaj Ka Kumbh Rashifal 12 April 2024: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, धन के नए स्रोत भी मिलेंगे
Aaj ka kumbh rashifal 11 April 2024
Aaj ka kumbh rashifal 11 April 2024: कुंभ राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
Aaj Ka Kumbh Rashifal 12 April 2024: कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आय के कुछ नए स्रोत भी मिलेंगे. लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. अगर आप किसी काम को लेकर परेशान हैं, आपके धन में वृद्धि होने से प्रसन्न रहेंगे. लव लाइफ में अगर कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज खत्म हो जाएगी और रिश्ता मजबूत होगा.
करियर/बिज़नस- आज व्यापारियों ले लिए मिलाजुला रहेगा. यदि आप साझेदारी में किसी काम से जुड़े हैं तो आय के नए स्रोत होने मिलने के भी प्रबल संकेत हैं, जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उन्हें कार्यस्थल पर अधिक मान सम्मान मिलेगा, इसके साथ ही साल के उत्तरार्ध में थोड़ा प्रतिकूल परिणाम मिलने की आशंका है. इसीलिए मेहनत के साथ अपने कामों को करते रहें.
रिलेशनशिप- आज आपके संबंधों में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेगा. आपके पिता के साथ कई दिनों से चल रहे मनमुटाव आज दूर होंगे. वहीं जो लोग विवाहित हैं इन्हें आज संतान सुख प्राप्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. लेकिन आपको अपने विरोधियों से बेहद सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार डाल सकते हैं.
हेल्थ: आज आपके स्वास्थ्य संबंधी मामलों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, ऐसे में जरूरत है कि वह पहले से ही अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. आपको कोई छोटी-मोटी समस्या आ सकती हैं. नियमित रूप से योग व्यायाम करने से आसानी से दूर कर सकते हैं. आपको अपने खान- पान पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी.
सावधानी- आज अपनी जुबान पर नियंत्रण भी रखना चाहिए. झूठ का सहारा ना ले क्योंकि जब सच सामने आएगा.
उपाय- आज नवरात्रि के चौथे दिन मां को पांचों मेवे का भोग लगाएं.
Also Read: Aaj ka Panchang 12 April 2024: आज करें मां कुष्मांडा देवी की पूजा, जानें पंचांग में शुभ और अशुभ समय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










