Aaj ka kark Rashifal 10 मार्च: आज आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी, प्रेमी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे
Aaj ka kark Rashifal 10 मार्च
Aaj ka kark Rashifal 10 मार्च: कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...
Aaj ka kark Rashifal 10 मार्च:- आज के दिन आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. आपके कुछ गलत लोगों कि संगत में आ सकते हैं. कार्य क्षेत्र में भी आपको बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है.
लव राशिफल- पति-पत्नी जिनके कोर्ट कचेहरी में तलाक के केश चल रहे थे, उनकी स्थिति में सुधार आ सकता है. प्रेमी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. सोशल मीडिया पर आपकी पिक्चर को बहुत लाइक मिल सकते है.
हेल्थ राशिफल- अपने दिन की शुरुआत योग या व्यायाम से करें. पार्क में टहलना भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने का एक अच्छा तरीका है. तेल, घी और चीनी वाले सभी खाद्य पदार्थों से बचें और इसके बजाय स्वस्थ आहार का सेवन करें. सांस से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं इसलिए आपको उनका समाधान करने की आवश्यकता है
शुभ अंक-7
शुभ रंग- नीला
कर्क राशिफल वालों का स्वभाव
कर्क राशिवालों का सहज स्वभाव इन्हें बहुत दयालु बना देता है, लेकिन कभी-कभी इन्हें समझ पाना असंभव सा हो जाता है. ये परिवार और करिबियों के बारे में चिंता करते हैं और किसी भी चीज़ की तुलना में घरेलू सुख सुविधा को अधिक महत्व देते हैं. जातक पारिवारिक यादों को बरकरार रखने में प्रवीण होते हैं. कर्क राशि के जातक अपने जीवन के अनुभवों को अपने परिवार के साथ साझा करना पसंद करते हैं. इन्हें अपनी मिट्टी से बड़ा प्यार होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










