जानिए करियर के लिहाज से कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह, 11 से 17 नवंबर तक नवविवाहितों के लिए अच्छा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2018 9:13 AM
विज्ञापन
डॉ एन के बेरा इस सप्ताह की ग्रह स्थिति : इस सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा, शनि धनु राशि में, सूर्य, शुक्र तुला राशि में, बृहस्पति, बुध वृश्चिक राशि में, मंगल कुंभ राशि में, राहु कर्क राशि में और केतु मकर राशि में है. 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. मेष करियर: […]
विज्ञापन
डॉ एन के बेरा
इस सप्ताह की ग्रह स्थिति : इस सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा, शनि धनु राशि में, सूर्य, शुक्र तुला राशि में, बृहस्पति, बुध वृश्चिक राशि में, मंगल कुंभ राशि में, राहु कर्क राशि में और केतु मकर राशि में है. 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे.
मेष
करियर: इस सप्ताह आप ऑफिस में किसी भी बात को पर्सनली न लें. काम का बहुत प्रेशर रहेगा, इसलिए अपने आप पर संयम रखें. जॉब में ट्रांसफर, प्रमोशन और रूका हुआ पैसा पाकर आप प्रसन्न होंगे. सोसाइटी में रिस्पेक्ट बढ़ेगी. कारोबार में धन आगमन का स्रोत बढ़ेगा.
पर्सनल लाइफ : पर्सनल लाइफ में चिरकांक्षित अभिलाषा पूरी होगी. नया प्रेम प्रसंग प्रारंभ होने की संभावना है. बहुत संभव है कि बाद में यह प्रेम प्रसंग प्रणय-सूत्र में बंध जाये. नवविवाहितों का समय मौज-मस्ती से गुजरेगा.
फैमिली लाइफ : इस सप्ताह आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से निभायेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. स्वजन-मित्रों के सहयोग से फैमिली में मांगलिक कार्य का संपन्न होगा.
वृष
करियर : इस सप्ताह आप अपने काम में बहुत ज्यादा क्रिएटिव रहेंगे. सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे. करियर में भी आपको एक नयी दिशा मिलने की संभावना है. उस दिशा की तरफ चलकर आप अपने करियर में ऊंचाइयों को छू पायेंगे. बिजनेस के क्षेत्र में नया काम शुरू होने का योग है. धन निवेश संबंधी योजनाएं पर विचार-विमर्श करना बेहतर होगा.
पर्सनल लाइफ : पर्सनल लाइफ में कुछ बदलाव आयेंगे. प्रेम संबंधों में पुरानी बातों को भूलकर, इगो को कंट्रोल कर अपनी आपसी संपर्क में मधुरता लाने का प्रयास करें. अविवाहितों के विवाह होने का प्रस्ताव मिलेगा. नवविवाहितों के संबंधों में मधुरता और आपसी रिश्ते में प्रेमभाव बढ़ेगा.
फैमिली लाइफ : फैमिली लाइफ में आपको अपने का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा. रिश्तेदारों का आवागमन बना रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग है. खुशी का माहौल रहेगा.
मिथुन
करियर : इस सप्ताह क्रिएटिव फील्ड से जुड़े युवाओं का समय प्रोग्रेसिव रहेगा. करियर में नये अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रही है. सितारे अनुकूल हैं. आपका सपना व योजनाएं साकार रूप में परिणत हो सकता है. रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे. धन आदि का निवेश केयरफुल होकर करें. स्टूडेंट्स को अपनी महत्वाकांक्षा पूरी होगी.
पर्सनल लाइफ : आपकी पर्सनल लाइफ में इस सप्ताह कुछ बदलाव होने वाला है. आप किसी के साथ इमोशनली इनवॉल्व हो सकते हैं. यदि आप पहले से ही किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आपके संपर्क मधुर होंगे. अविवाहित हैं, तो विवाह का प्रस्ताव मिलेगा.
फैमिली लाइफ : इस सप्ताह प्रोपर्टी से रिलेटेड किसी मैटर पर विशेष फायदा होगा. कड़ी मेहनत से पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम आयेगा. नये वाहन या फ्लैट खरीदने का संयोग बनेगा.
कर्क
करियर : करियर में आपको पॉजिटिव रिजल्ट दिखायी देंगे. आपकी लाइफ में नयी संभावनाएं, रोमांच और नयी उम्मीद लेकर आयेगा. जॉब में सम्मान और स्टेटस के मामले में सबसे ऊपर होंगे. मीडिया, स्पोर्ट्स और मैनेजमेंट के क्षेत्र से जुड़े लोगों को परिश्रम का लाभ मिलेगा. परीक्षा के माध्यम से नौकरी की तलाश में हैं, तो सफलता मिलने की संभावना है.
पर्सनल लाइफ : अपनी पर्सनल लाइफ में अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन भावनात्मक पल बितायेंगे. प्रेम प्रसंग विवाह बंधन में बंधने का संयोग. नये प्रेम प्रसंग प्रारंभ होने की संभावना है.
फैमिली लाइफ : पारिवारिक जीवन उत्साहवर्धक रहेगा. रिश्तेदारों से महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी. शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे.
सिंह
करियर : जो लोग एडमीनिस्ट्रेशन रिलेटेड काम, कंप्यूटर, तकनीक या खेल से जुड़े हैं, उन्हें परिश्रम-प्रयत्न से आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होंगे. करियर में स्थिरता आयेगी. नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है. बॉस आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. युवा वर्ग प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परफॉरमेंस देंगे. शोध, अनुसंधान और अध्ययन के लिए समय अच्छा है.
पर्सनल लाइफ : इस सप्ताह पर्सनल लाइफ सुखद रहेगी. लव लाइफ के आपसी रिश्ते में तनाव दूर होगा. कुछ लोगों का फेसबुक, ई-मेल के जरिये नये प्रेम-प्रसंग की शुरुआत हो सकती है.
फैमिली लाइफ : पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी. किसी शुभ कार्य में धन व्यय होगा. संतान पक्ष से महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी. गुप्तशत्रु आपकी फैमिली लाइफ में अड़चन उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे. अपने और प्रियजनों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें. वाहन की सवारी सावधानी से करें, दुर्घटना होने की संभावना है.
कन्या
करियर : करियर की दृष्टि से टाइम प्रोगेसिव है. परीक्षा-प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी के प्रयास में हैं, तो प्रयास जारी रखें. शीघ्र ही आपको सफलता मिलने का योग है. व्यावसायिक शिक्षा में प्रवेश करना चाह रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी. नये बिजनेस का शुभारंभ करना चाह रहे हैं, तो समय अनुकूल है. आर्थिक मामलों के लिए यात्रा लाभदायक होगी.
पर्सनल लाइफ : पर्सनल लाइफ में ग्लैमर और जादू लेकर आयेगा. प्रेम-प्रसंग पहले चल रहा है और विवाह करने को इच्छुक हैं, तो इस समय अनुकूल है. आपसी संबंध में अंतरंगता बढ़ेगी.
फैमिली लाइफ : फैमिली लाइफ की परिस्थिति में सुधार होगा. पिछले सप्ताह लिये गये निर्णय फैमिली लाइफ के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. जटिल समस्या का समाधान मिलेगा.
तुला
करियर : करियर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय आप लेंगे. कोई नये प्रोजेक्टस शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में विशेष लाभदायक सिद्ध होगा. जॉब में सीनियर और बॉस से सहयोग मिलेगा. उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों का समय अनुकूल है. महत्वाकांक्षा पूरी होगी. सामाजिक स्टेटस, मान सम्मान, उपहार और पुरस्कार की प्राप्ति होगी. आमदनी के नया स्रोत प्राप्त होगा.
पर्सनल लाइफ : पर्सनल लाइफ के लिए समय अनुकूल है. रोमांस में आपसी संपर्क में गलतफहमियां दूर होगी. प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगें. नवविवाहितों का समय मौज-मस्ती में बीतेगा. अविवाहितों को विवाह होने का प्रस्वाव मिलेगा.
फैमिली लाइफ : फैमिली लाइफ में लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त हो जायेगी. पारिवारिक और आर्थिक जिम्मेदारियों को निभाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
वृिश्चक
करियर : इस सप्ताह आप अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर पायेंगे. जिस किसी काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करने में सक्षम होंगे. कारोबार और जॉब में नयी जिम्मेदारी मिलेगी. आकस्मिक धनलाभ का योग है. मान-यश-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. युवा वर्ग को लाभ मिलेगा.
पर्सनल लाइफ : रोमांस के लिए समय बेहतरीन है. अपने पार्टनर के साथ सुखद–मनोरंजक पल बिताएंगें. नवविवाहित हैं, तो वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी. अविवाहित युवाओं को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा. कुछ लोगों का नया प्रेम-संबंध प्रारंभ होगा.
फैमिली लाइफ : फैमिली लाइफ सुखद रहेगी. महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी, जिससे आपका महत्व बढ़ जायेगा. स्वजन-रिश्तेदारों से सुख-सहयोग मिलेगा. गृह, भूमि और वाहन का सुख मिलेगा. घर में आनंदोत्सव, सौभाग्य और धन की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
धनु
करियर : आप अपनी उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. प्रतियोगी परीक्षा में बेहतरीन परफॉरमेंस देंगे. प्रोफेशनल्स को जॉब मिलेगी. इनकम के नये स्रोत प्राप्त होंगे. कोई हर्षदायक समाचारों की प्राप्ति होगी. इससे मानसिक परेशानी दूर होगी. बिजनेस में उन्नति के लिए नयी योजना बनेगी.
पर्सनल लाइफ : पर्सनल लाइफ के लिए समय अच्छा है. जो लोग नये संबंध में बंधना चाहते हैं उन लोगों को भाग्य साथ देगा. अविवाहितों विवाह होने का प्रस्ताव मिलेगा. विवाहित हैं, तो पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य और प्यार बना रहेगा.
फैमिली लाइफ : इस सप्ताह आप फैमिली लाइफ की जिम्मेदारी का निर्वाह ठीक तरह से कर पायेंगे. परिवार में किसी नये सदस्य के आगमन से हर्ष-उल्लास का वातावरण बनेगा. प्लाॅट या फ्लैट या दुकान खरीदने की योजना बन सकती है.
मकर
करियर : कर्मक्षेत्र में विशेष लाभकारी अवसरों की प्राप्ति होगी. कंप्यूटर, भवन निर्माण और तकनीकी के क्षेत्र में जॉब करनेवालों का प्रमोशन और विदेश जाने का अवसर मिलेगा. आपकी कार्य प्रणाली और व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे. सर्विस में बॉस के सहयोग से आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होगी. उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को अध्ययन के क्षेत्र में विशेष रुचि बढ़ेगी.
पर्सनल लाइफ : लव लाइफ और रोमांस के लिए समय अच्छा साबित होगा. आपसी संबंधों में प्रेम-प्रगाढ़ता और अधिक मजबूत होगा. आप में कुछ लोगों का रोमांस आरंभ हो सकता है. विवाह योग्य युवक-युवतियों को शीघ्र विवाह होने का प्रस्ताव मिलेगा.
फैमिली लाइफ : इस सप्ताह आपकी फैमिली लाइफ काफी इंज्वॉय करेंगी. संतान को विशेष उन्नति होगी. नयी जॉब या इच्छित कॉलेज या फैकल्टी में प्रवेश मिलने का योग है. परिवार में शुभ कार्य होगा. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. आपको अपने का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा.
कुंभ
करियर : इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. बिजनेस में कई बड़ा ऑर्डर आपकी लापरवाही से हाथ से निकल जायेगा. शेयर्स और जमीन आदि के माध्यम से अच्छा-खासा धन प्राप्त होगा. परीक्षा- प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश में हैं, तो सफलता मिलने में कुछ विलंब होने की संभावना है.
पर्सनल लाइफ : रोमांस के लिए समय अनुकूल नहीं है. प्यार में धोखा मिल सकता है. विवाहेत्तर प्रेम संबंधों के कारण घर-परिवार में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है. सावधानी से अपने संबंधों को आगे बढ़ायें. कुछ लोगों का नया प्रेम-संबंध आरंभ हो सकता है.
फैमिली लाइफ : पारिवारिक जीवन में हर्ष-विषाद की समानता रहेगी. कठिन परिश्रम से महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. रोग-ऋण-शत्रुबाधा का सामना करना पड़ेगा.
मीन
करियर : इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में एक नयी दिशा मिलने की संभावना है. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े युवाओं का समय विशेष प्रगतिशील रहेगा. उच्च शिक्षित बेरोजगारों को जॉब के उचित अवसर प्राप्त होंगे. बिजनेस में कुछ भी नया करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें. युवा वर्ग परीक्षा-प्रतियोगिता में बेहतर परफॉरमेंस देंगे.
पर्सनल लाइफ : पर्सनल लाइफ में अभिनव सुख की प्राप्ति होगी. आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन भावनात्मक पल बितायेंगे. अविवाहितों को विवाह होने का संयोग बनेगा. नये प्रेम संबंध के लिए अभी समय अनुकूल है.
फैमिली लाइफ : फैमिली लाइफ की जिम्मेदारी का निर्वाह कर सकेंगे. मकान, वाहन संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी. स्वजन-मित्रों से अच्छा संबंध बनेगा. विवाहादि शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होगा. सम्मान-उपहारों की प्राप्ति होगी. सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










