प्रयास व परिश्रम से इन्‍हें मिलेगी सफलता....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 26 Oct 2018 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
प्रयास व परिश्रम से इन्‍हें मिलेगी सफलता....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष व्यापार व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. वृष कारोबारी हालात सुधरेंगे. बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप अपनी सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे.रोजी-रोजगार का उचित अवसर मिलेंगे. मिथुन भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. व्यवसाय में […]

विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
व्यापार व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं.
वृष
कारोबारी हालात सुधरेंगे. बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप अपनी सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे.रोजी-रोजगार का उचित अवसर मिलेंगे.
मिथुन
भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. लॉटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगाएं. व्यस्तता अधिक रहेगी. गृहस्थ जीवन में सुखमय रहेगा.
कर्क
संपत्ति संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न होंगी.आय कम होगी, जिसके कारण बचत कम होने से मन उदास रहेगा. वाद-विवाद लड़ाई-झगड़े से दूर रहें.
िसंह
आप इस समय किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं. व्यावसायिक उलझनें भी बढ़ने की संभावना है. आय कम, व्यय अधिक होगा.
कन्या
प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी.मनोवांछित कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए समय ठीक है. घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है.
तुला
विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. यात्रा से परहेज करें.
वृिश्चक
परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा. रिश्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप व विवाहादि शुभ कार्य संपन्न होगा. बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद मिलेंगे.
धनु
परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी, जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगी.
मकर
दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे. जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे वह पूरा होने की संभावना है. लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी.
कुंभ
आज आप व्यस्त रहेंगे. लंबित काम निबटायेंगे.स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेंगी. प्यार में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
मीन
समय कष्टकारी है. बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है. विरोधी व शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola