इनकी आय में आयेगी कमी, उत्पन्न होंगी संपत्ति संबंधी समस्याएं....जानें आज का राशिफल

Published at :27 Aug 2018 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
इनकी आय में आयेगी कमी, उत्पन्न होंगी संपत्ति संबंधी समस्याएं....जानें आज का राशिफल

डॉ एनके बेरा मेष रोजी-रोजगार में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. वृष कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. धैर्य से आवश्यक कार्य पूरे होंगे. बकाये रकम की प्राप्ति होगी. मिथुन भाग्योन्नति […]

विज्ञापन

डॉ एनके बेरा

मेष

रोजी-रोजगार में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं.

वृष

कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आयेंगी, परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. धैर्य से आवश्यक कार्य पूरे होंगे. बकाये रकम की प्राप्ति होगी.

मिथुन

भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. राजकीय सहयोग-समर्थन, व्यवसाय में लाभ होगा. लॉटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगायें. बाहरी यात्रा का योग है.

कर्क

संपत्ति संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न होगी. आय कम होगी जिसके कारण बचत कम होने से मन उदास रहेगा. वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े से दूर रहें.

िसंह

आप किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं. व्यावसायिक उलझने भी बढ़ने की संभावना, आय कम परंतु व्यय आशा से अधिक होगा.

कन्या

मनोवांछित कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए समय ठीक है. प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी. घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है.

तुला

विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. यात्रा से परहेज करें.

वृिश्चक

परिवार में खुशी का अवसर आयेगा. विवाहादि शुभ कार्य संपन्न होगा. बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व सहयोग प्राप्त होगा.भाग्योदय के अवसर मिलेंगे.

धनु

परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी. नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी.

मकर

दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे. जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे वह पूरा होने की संभावना . लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त होगी.

कुंभ

आज आप व्यस्त रहेंगे. लंबित काम निपटायेंगे. स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेंगी. किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा.

मीन

समय कष्टकारी है, बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता . विरोधी नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola