इनकी परिस्थिति में होगा सुधार.....जानें अपने राशिफल के बारे में
Updated at : 16 Feb 2018 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

II डॉ एनके बेरा II मेष कठिन परिश्रम व प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. स्वजन मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. वृष परिस्थिति में सुधार होगा. कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आएंगी, परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजगार के […]
विज्ञापन
II डॉ एनके बेरा II
मेष
कठिन परिश्रम व प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. स्वजन मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा.
वृष
परिस्थिति में सुधार होगा. कर्मक्षेत्र में बाधाएं तो आएंगी, परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे.
मिथुन
भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यवसाय में रुचि बढ़ेगी. व्यवसाय में लाभ होगा.लॉटरी, जुआ, सट्टे में पैसा न लगायें.
कर्क
संपत्ति संबंधि समस्याएं उत्पन्न होंगी. आय कम होगी, जिसके कारण बचत कम होने से मन उदास रहेगा. वाद-विवाद लड़ाई-झगड़े से दूर रहें.
िसंह
आप किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं. व्यावसायिक उलझनें भी बढ़ने की संभावना, आय कम परंतु व्यय आशा से अधिक होगा.
कन्या
प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी.मनोवांछित कार्य पूरे होंगे,रोमांस के लिए समय ठीक है. घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है.
तुला
विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा.यात्रा से परहेज करें.
वृिश्चक
परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा. रिश्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा. विवाहादि शुभ कार्य संपन्न होगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा.
धनु
परिश्रम से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी. नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी. जो आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होगी.
मकर
घर-गृहस्थी में सुख-दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे. जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे वह पूरा होने की संभावना है. चिंता समाप्त होगी.
कुंभ
आज आप व्यस्त रहेंगे. लंबित काम निपटायेंगे.स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेगी. प्यार में सफलता मिलेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
मीन
वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त. रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी, लेकिन आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




