Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार, तीन दिनों तक होगी बारिश

Jharkhand Weather Forecast: राजस्थान में आज (17 फरवरी) एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर झारखंड में भी दिखेगा. 19 फरवरी से इसका असर झारखंड में दिख सकता है. 19 फरवरी को झारखंड में बादल छाये रह सकते हैं. 20 से 22 फरवरी तक बारिश हो सकती है.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में एक बार फिर मौसम के करवट लेने के आसार हैं. 19 फरवरी को आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है और 20 फरवरी से बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 फरवरी से 22 फरवरी यानी तीन दिनों तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. बताया जा रहा है कि राजस्थान में आज (17 फरवरी) एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर झारखंड में भी दिखेगा.
राजस्थान में आज (17 फरवरी) एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर झारखंड में भी दिखेगा. 19 फरवरी से इसका असर झारखंड में दिख सकता है. 19 फरवरी को झारखंड में बादल छाये रह सकते हैं. 20 से 22 फरवरी तक राज्य के उत्तर पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा), दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां) तथा मध्य (रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
Also Read: झारखंड में मनरेगा से करीब 4 से 5 लाख ग्रामीणों को रोजाना मिल रहा काम, पलायन पर ऐसे लग रहा ब्रेक
झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को आकाश में हल्के बादल छाये रहे. बादल छाये रहने के कारण धूप तीखी नहीं थी. आज गुरुवार को भी आकाश में बादल छाये रहने की उम्मीद है. वैसे रांची में सुबह से ही धूप खिली हुई है. हालांकि लोगों को ठंड का भी एहसास हो रहा है.
Also Read: Jharkhand News: सुप्रीम कोर्ट झारखंड के डीजीपी के पद पर बने रहने के खिलाफ दाखिल याचिका पर करेगा सुनवाई
आकाश में बादल छाये रहने के कारण राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान बुधवार को 14 डिग्री सेल्सियस रहा. आज गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. अगले कुछ दिनों तक राजधानी व राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहने की संभावना है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




