ePaper

निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने के लिए काम करें : हेमंत सोरेन

Updated at : 26 Dec 2018 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने के लिए काम करें : हेमंत सोरेन

रांची : झामुमो ने झारखंड अलग राज्य के पुरोधा व झामुमो के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष वीर शहीद निर्मल महतो की 68वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने पुराना जेल चौक स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही सदस्यता अभियान की शुरुआत की. उन्होंने […]

विज्ञापन
रांची : झामुमो ने झारखंड अलग राज्य के पुरोधा व झामुमो के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष वीर शहीद निर्मल महतो की 68वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने पुराना जेल चौक स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. साथ ही सदस्यता अभियान की शुरुआत की.
उन्होंने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो के नाम पर कुछ भी किया जाये, वह कम है. कार्यकर्ताओं से कहा कि निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने के लिए काम करें.
इसके लिए हमें जी-जान से लगना होगा. कार्यक्रम में पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय, प्रवक्ता अभिषेक प्रसाद पिंटू, जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम, जिला सचिव अंतु तिर्की, डॉ महुआ माजी, डॉ हेमलाल मेहता, नितिन अग्रवाल, अफरोज अंसारी, एजाज शाह, पवन जेडिया, संजय राय, वसीम खान, कुदुस अंसारी, अशरफ खान, जनक नायक, आफताब आलम, सुनील साहू, सागर वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, वीरू तिर्की, देवाशीष गायन, फैयाज शाह, रवि यादव, वीरू साहु, राजेश कुमार, जावेद अख्तर, बबलू राम, मंटू लाला, योगेंद्र राम, एनाम खान, सलमान खान, सोनू वर्मा, अमजद अली, अमर महतो, तनवीर आलम, अश्विनी शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
रांची : आजसू पार्टी ने झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की जयंती मनायी़ राजधानी में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. पार्टी के केंद्रीय सचिव बनमाली मंडल ने कहा कि निर्मल महतो की शहादत झारखंड के नवनिर्माण के संघर्ष को तेज करने और उनके सपनों का झारखंड बनाने की प्रेरणा देती है़ नौजवानों को संघर्ष के लिए गोलबंद करने वाले निर्मल दा हमेशा लोगों के हृदय में बसे रहेंगे़
झारखंड की पहचान, अस्तित्व और इसकी अस्मिता के लिए संघर्ष करने वाले को पार्टी नमन करती है़ आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि शहीद निर्मल महतो हमेशा जुल्म, अत्याचार, शोषण के खिलाफ संर्घष करते रहे. झारखंड आंदोलन को गति देने में इनकी अहम भूमिका रही है़ आंदोलन के इतिहास में निर्मल दा हमेशा याद किये जायेंगे़ मौके पर उमेश चंद्र मेहता, हरीश कुमार, अंचल किंगर, धीरेंद्र साहू, बबलू साहू, कुमुद वर्मा, बंटी यादव, जब्बार अंसारी, कृष्णा सिंह, नीरज वर्मा, ओम वर्मा, सोनू सिंह, ज्योत्सना केरकेट्टा, नितीश सिंह, चेतन प्रकाश, अभय कुमार, हुसैन अंसारी, जमाल गद्दी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola