ICICI लोम्बार्ड ने स्वास्थ्य, वाहन समेत 14 नए उत्पादों को किया लॉन्‍च, जानें क्या होंगे लाभ

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Nov 2022 9:52 PM

विज्ञापन

भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी गैर-जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने 14 नए और पहले से उन्नत बीमा उत्‍पादों की शुरूआत की है. कंपनी ने अपने इस पेशकश में ग्राहकों के व्यापक स्पेक्ट्रम के लिए अलग अलग श्रेणियों में उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की है.

विज्ञापन
undefined

गोल्‍डेन शील्‍ड: गोल्डेन शील्ड नागरिकों के लिए अनिश्चित स्वास्थ्य संबंधी जोखिम के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है. यह ऐसी पॉलिसी है जो अस्पताल में भर्ती के खर्चों को कवर करता है. इस कवरेज में कमरे का किराया, आईसीयू, डॉक्टर की फीस, एनेस्थीसिया, ब्‍लड, ऑक्सीजन, ओटी शुल्क, दवाएं और बहुत कुछ शामिल हैं.

undefined

हेल्‍थ एडवांटेज एज: हेल्‍थ एडवांटेज एज, वैश्विक नागरिकों के लिए एक खास पेशकश है, जिसमें घरेलू और विश्वव्यापी अंतर्राष्ट्रीय कवर शामिल हैं. इसमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद में, असीमित टेलीकंसल्टेशन, एयर एम्बुलेंस और आपातकालीन सहायता सेवाओं को बढ़ाना शामिल है.

undefined

बीफिट: इस उत्‍पाद को हाल ही में पेश किया गया और यह कैशलेस ओपीडी पॉलिसी के रूप में इंडस्‍ट्री में अपनी तरह का पहला उत्‍पाद है. यह खांसी/जुकाम या मामूली चोटों जैसी सामान्य बीमारियों को कवर करता है, जिसमें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है.

undefined

मोटर फ्लोटर बीमा: मोटर फ्लोटर पॉलिसी के साथ ग्राहक अपनी सभी मोटर पॉलिसियों के लिए सिंगल पॉलिसी, सिंगल नवीनीकरण तिथि और सिंगल प्रीमियम की सुविधा पा सकते हैं. इस उत्पाद को चुनने वाले ग्राहकों को इस पॉलिसी के तहत उनके कई वाहनों के लिए एक किफायती प्रीमियम मिलता है.

undefined

आपातकालीन चिकित्सा व्यय कवर: ईएमई ऐड-ऑन हासदे की सूरत में वाहन के मालिकों को इलाज पर खर्च के खिलाफ कवर मिलता है और अस्‍पताल में उपचार के लिए दैनिक नकद लाभ भी मिलता है.

undefined

समान मासिक किस्त प्रोटेक्ट: ईएमआई कवर ऐड-ऑन उन मामलों के लिए लागू होता है, जहां दुर्घटना में वाहन शामिल होता है. यह कुल उत्तरदायी ईएमआई राशि को कवर करता है जिसके लिए बीमित व्यक्ति का वाहन गैरेज में मरम्मत के अधीन है.

undefined

क्लब रॉयल होम इंश्योरेंस: क्लब रॉयल होम इंश्योरेंस को अभिजात वर्ग के आधार पर बनाया गया है, जिसमें न केवल उनकी आवासीय इकाइयों, बल्कि उनके परिवार, पालतू जानवरों और कर्मचारियों को भी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola