Anupama: क्या अनुपमा का बेटा समर शो को कह रहा अलविदा? सागर पारेख ने तोड़ी चुप्पी! कही ये बात

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Sep 2023 9:43 AM

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो टीआरपी रेस में नंबर एक पर है. शो में बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिससे फैंस के होश उड़ जाएंगे. अनुपमा और वनराज के बेटे समर की मौत हो जाएगी, ऐसा प्रोमो में दिखाया गया है. क्या सच में समर की मौत हो जाएगी, इसपर सगर पारेख ने चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
undefined

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा में नया ट्विस्ट आने वाला है, जिसे देखकर फैंस के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. समर की मौत का प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें दिखाया गया है कि वो मर गया है.

undefined

समर की मौत के बारे में सुनकर अनुपमा और सारे परिवार वालों के होश उड़ जाते है. अनुपमा फूट-फूट कर रोने लगती है. वनराज कहता है कि अनुज उसकी मौत का जिम्मेदार है.

undefined

ऐसे में फैंस ये जानना चाहते है कि क्या सच में समर की मौत शो में हो जाएगी. क्या अब उसका कैरेक्टर खत्म कर दिया गया है. क्या अब वो शो में नजर नहीं आएंगे.

undefined

फिल्मीबीट के अनुसार, एक सूत्र नेबताया कि निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक बड़े आश्चर्य की योजना बनाई है. सूत्र ने बताया, प्रोडक्शन हाउस ने मीडिया को सेट पर आने से रोक दिया है क्योंकि दर्शकों के लिए एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

undefined

Instagramसूत्र के अनुसार, यह अनुपमा के लिए एक भावनात्मक क्षण होगा जो शो की दिशा बदल देगा. जबकि अनुपमा रोने लगेगी, दर्शकों के हित को ध्यान में रखते हुए एक बड़े सीक्वेंस की योजना बनाई गई है.

undefined

सागर पारेख यानी समर अनुपमा शो को अलविदा कह सकते हैं, लेकिन एक बड़ा मोड़ है जो शो में उनकी दोबारा एंट्री का कारण बन सकता है. हालांकि यह शो के लिए प्रचार पैदा करने के लिए रचनात्मक टीम का एक मास्टरस्ट्रोक है.

undefined

सागर पारेख की तरफ अभी तक इसपर कुछ कहा नहीं गया है. वहीं, प्रोमो के मुताबिक, समर और डिंपल जल्द ही माता-पिता बनेंगे. इस बात का सेलिब्रेशन करने वो वनराज और अनुज के साथ जाता है.

undefined

दुर्भाग्यपूर्ण समर की मौत हो जाती है और उसका शव देखकर अनुपमा के होश आ उड़ जाएंगे. अब देखना है कि मेकर्स क्या नया ट्विस्ट लेकर आते है.

undefined

अनुपमा के आगामी ट्रैक में, अनुज अपनी मां मालती देवी पर क्रोधित हो जाता है क्योंकि उसने उसे छोड़ दिया था. वह उसे माफ नहीं करने का फैसला करेगा, लेकिन अनुपमा अनुज को उन्हें माफ करने के लिए मना लेती है.

undefined

अनुपमा को एक और झटका तब लगता है जब वनराज बताता है कि समर की मौत के लिए उसका पति अनुज कपाड़िया जिम्मेदार है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में पूरा ड्रामा दिखाया जाएगा.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में की सई के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट! नागिन 7 से नहीं है कनेक्शन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola