Ganapath OTT Release: टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' इस ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं आप

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Oct 2023 7:25 AM

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन और कृति सेनन स्टारर फिल्म गणपत आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को भारत में 2250 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज किया गया है. सिनेमाघरों में चलने के बाद ये मूवी किस ओटीटी पर रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आ गई है.

विज्ञापन
undefined

टाइगर श्रॉफ, अमिताभ बच्चन और कृति सेनन स्टारर फिल्म गणपत आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

undefined

विज्ञान-फाई एक्शन फिल्म गणपत सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ‘गणपत’ ओटीटी नेटफ्लिक्स पर आएगा. हालांकि इसकी रिलीज डेट की जानकारी सामने नहीं आई है. सिर्फ अभी प्लेटफॉर्म के बारे में बताया गया है.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है. पहले इसे दिसंबर 2022 में रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया. अब मूवी आज यानी 20 अक्टूबर को रिलीज हुई है.

undefined

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन नौ साल बाद एक बार फिर से साथ में आए है. दोनों ने साथ में फिल्म हीरोपंती में काम किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

undefined

विकास बहल द्वारा निर्देशित डायस्टोपियन एक्शन फिल्म गणपत में टाइगर, कृति के अलावा एली अवराम, रहमान, जमील खान, गिरीश कुलकर्णी, श्रुति मेनन भी है, जो मूवी में अहम किरदार निभा रहे हैं.

undefined

गणपत दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज की गई है. इसका निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने किया है.

undefined

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि ये ओपनिंग डे पर ये 5 से 7 करोड़ रुपए तक का बिजनेस कर सकती है. हालांकि कलेक्शन में इजाफा हो सकता है क्योंकि अभी वीकेंड आने वाला है.

undefined

सिंघम 2 से टाइगर का लुक रिलीज हो चुका है. पुलिस जगत के एसीपी सत्या का अवतार धारण करके, अभिनेता दर्शकों के बीच जिज्ञासा की भावना को जगाते हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola