साधु के भेष में ठगी का आरोप, सीवान में ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

युवक से पूछताछ करते ग्रामीण.
Siwan News : पूछताछ में उसने अपना नाम रब्बान मोहम्मद उर्फ भगेलू मोहम्मद बताया और खुद को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील के बिजैली गांव का निवासी बताया.
Siwan News : (अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट )
दरौली थाना क्षेत्र के कुर्मीटोला गांव में एक व्यक्ति को साधु (योगी) का भेष धारण कर लोगों से ठगी करने के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ लिया. घटना के बाद गांव में हंगामा हो गया और पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ग्रामीणों का आरोप है कि यह व्यक्ति लंबे समय से साधु का वेश बनाकर गांव-गांव घूमता था और लोगों से पैसे, अनाज व कपड़े मांगकर ठगी करता था. पूछताछ में उसने अपना नाम रब्बान मोहम्मद उर्फ भगेलू मोहम्मद बताया और खुद को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील के बिजैली गांव का निवासी बताया.
पूछने पर नाम रब्बान बताया, लेकिन आधार पर रवि दर्ज
हालांकि, उसके पास से बरामद आधार कार्ड में नाम रवि कुमार दर्ज है, जिससे उसकी पहचान को लेकर संदेह और गहरा गया है. आधार कार्ड की वैधता की जांच की जा रही है.
वायरल वीडियो में ग्रामीण उससे पूछताछ करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उसके साथ अभद्र व्यवहार और जबरन उठक-बैठक कराने जैसे दृश्य भी देखे जा रहे हैं.
मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी फर्जी पहचान बनाकर लोगों को गुमराह कर आर्थिक लाभ उठा रहा था. उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है.
इधर, दरौली थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि साधु के भेष में पकड़ा गया व्यक्ति ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सौंप दिया गया है और मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










