नौतन पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, कहीं छापेमारी तो कहीं कुर्की जब्ती की कार्रवाई से अपराधियों में दहशत

कार्रवाई करती पुलिस
Siwan Police: थाना प्रभारी जित मोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और न्यायालय के आदेश के तहत कार्रवाई की गई.
Siwan Police: (नौतन से शिवनाथ पांडेय की रिपोर्ट)
नौतन थाना पुलिस इन दिनों अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. थाना क्षेत्र में छापेमारी, गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती की लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस की सक्रियता के कारण फरार आरोपितों पर दबाव बढ़ता जा रहा है. नौतन थाना प्रभारी जित मोहन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम विभिन्न मामलों के आरोपितों के खिलाफ अभियान चला रही है. पुलिस का कहना है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपितों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
हेराफेरी के आरोपित के घर हुई कुर्की-जब्ती
सोमवार को नौतन थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी हंसराज मांझी उर्फ हरिहर मांझी के पुत्र के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. थाना प्रभारी जित मोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और न्यायालय के आदेश के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया भी जारी है.
दोहरे हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार
चर्चित नारायणपुर बाबा मोड़ दोहरे हत्याकांड मामले में भी नौतन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. जमीनी विवाद में हुई दोहरी हत्या के मामले में बरोहा गांव निवासी हिरा सिंह और सेठ सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है.
हत्या और एससी-एसटी कांड के फरार आरोपित की संपत्ति कुर्क
नौतन थाना क्षेत्र के सेमरा खाप नारायणपुर गांव निवासी मिथुन साह के खिलाफ भी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है. मिथुन साह वर्ष 2024 में दर्ज एससी-एसटी एवं हत्या कांड का नामजद आरोपित है और लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके घर पहुंचकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.
मुन्ना साह हत्याकांड का आरोपित है मिथुन साह
पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में खाप बनकट बैरागीपुर गांव निवासी मुन्ना साह की हत्या के मामले में मिथुन साह आरोपित है. घटना के बाद से वह फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
थाना प्रभारी बोले- अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत
थाना प्रभारी जित मोहन कुमार ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी, कुर्की-जब्ती और अन्य कानूनी कार्रवाई के माध्यम से कानून का राज स्थापित किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










