सीवान में मोटर चोरी के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

Author Pankaj Kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीवान के एमएम कॉलोनी में बेलाल मस्जिद के पीछे एक मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की मौत मोटर चोरी के दौरान करंट लगने से हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सीवान: सराय थाना क्षेत्र के एमएम कॉलोनी में गुरुवार को बेलाल मस्जिद के पीछे स्थित एक मकान से युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के मखदुम सराय मिसकार टोली निवासी कौशर अली के रूप में हुई है.

दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना

स्थानीय लोगों के अनुसार मकान से तेज दुर्गंध और संदिग्ध स्थिति का आभास होने पर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दरवाजा खुलवाकर जब पुलिस अंदर गई तो युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

मोटर चोरी के दौरान करंट लगने की आशंका

सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक मकान में चोरी करने के उद्देश्य से घुसा था. वह मोटर चोरी के लिए बिजली का तार काट रहा था. इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन