Drishyam 3 Collection: 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली ‘दृश्यम 3’, जानिए अब तक कितना हुआ कुल कलेक्शन

दृश्यम 3 फोटो- इंस्टाग्राम
Drishyam 3 Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. जॉर्जकुट्टी की वापसी वाली इस कहानी को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है.
Drishyam 3 Box Office Collection Day 12: मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. रिलीज के पहले सप्ताह में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म की कमाई में 12वें दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. चलिए कलेक्शन रिपोर्ट आपको बताते हैं.
12वें दिन कमाई में आई गिरावट
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 12वें दिन भारत में 2.20 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. यह फिल्म की 11वें दिन की कमाई 5.35 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 58.9 प्रतिशत कम है. 12 दिनों के बाद ‘दृश्यम 3’ का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 98.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 114.76 करोड़ रुपये हो चुका है. 12वें दिन मलयालम वर्जन ने सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं तेलुगु वर्जन से 12 लाख रुपये, तमिल से 5 लाख रुपये और कन्नड़ से 3 लाख रुपये का कारोबार हुआ.
विदेशों में हुई इतनी कमाई
फिल्म ने 12वें दिन ओवरसीज मार्केट में 75 लाख रुपये ग्रॉस कमाए. इसके साथ ही फिल्म का कुल विदेशी कलेक्शन 110 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 224.76 करोड़ रुपये हो गया है.
फिर लौटे जॉर्जकुट्टी
फिल्म में एक बार फिर जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की कहानी दिखाई गई है. पिछले घटनाक्रम के कई साल बाद परिवार की जिंदगी सामान्य नजर आती है. जॉर्जकुट्टी अब एक सफल फिल्म निर्माता बन चुका है और उसकी बेटियां भी बड़ी हो चुकी हैं. लेकिन अतीत के राज और डर अभी भी उनका पीछा नहीं छोड़ते. हालांकि फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिला है, लेकिन कुछ समीक्षकों का मानना है कि कहानी की गति थोड़ी धीमी है.
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के बाद अब भूमि पेडनेकर की राजनीति में एंट्री? खुद दिया ये जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










