Animal के बॉबी देओल ने रिजेक्ट की ये 5 फिल्में, जो बाद में हुई सुपरहिट,लिस्ट में इम्तियाज अली की मूवी भी शामिल
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Dec 2023 11:59 AM
बॉबी देओल हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा के फिल्म 'एनिमल' में अपने साइलेंट रोल के लिए काफी चर्चित हुए. फिल्म में उनका किरदार छोटा सा ही था, लेकिन काफी प्रभावशाली रहा है. आज आपको बताते है बॉबी देओल की उन फिल्मों के बारे में जो उन्होंने रिजेक्ट कर दी थी.

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल काफी दमदार अंदाज में नजर आए. उनका विलेन लुक अबरार दर्शकों को काफी पसंद आया. फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है.

शहीद कपूर और करीना कपूर खान स्टारर 2007 में आई फिल्म जब वी मेट एक रोमांटिक कॉमेडी थी. इसके लीड रोल के लिए इम्तियाज अली ने पहले बॉबी देओल को अप्रोच किया था.

बाद में फिर इस फिल्म में शाहिद कपूर को कास्ट किया गया. ये फिल्म 2007 की सबसे सक्सेसफुल फिल्मों में से एक थी और लोग आज भी इस फिल्म के दीवाने हैं.

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो बॉबी देओल को मणि रत्नम की फिल्म युवा ऑफर की गई थी, लेकिन उन्हें इस फिल्म का आइडिया पसंद नही आया. इसलिए उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया.

बाद में बॉबी देओल की जगह मेकर्स ने अजय देवगन को कास्ट किया. इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेराय ने स्क्रीन शेयर किया था.

इम्तियाज अली द्वारा बॉबी देओल को फिल्म हाइवे ऑफर किया गया था. ये दूसरी मूवी थी जिसे इम्तियाज ने बॉबी को ऑफर किया था. हालांकि उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था.

इसके बाद ये फिल्म रणदीप हुडा को मिली, जिसमें आलिया भट्ट भी थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही.

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार ये जवानी है दीवानी फिल्म के मेकर्स ने बॉबी देओल को रणबीर कपूर के जिगरी दोस्त अभी के रोल के लिए अप्रोच किया था.

बॉबी देओल ने पहले ही यमला पगला दीवाना 2 के लिए हां कर दी थी. जिस वजह से उनके पास समय नहीं था. इसके बाद ये रोल आदित्य रॉय कपूर को मिली जिन्होंने इस रोल को बखूबी निभाया.

डीएनए रिपोर्ट्स के अनुसार करण अर्जुन फिल्म में सनी देओल और बॉबी देओल को कास्ट किया जाना था, लेकिन बॉबी देओल अपनी डेब्यू फिल्म ‘बरसात’ के रिलीज होने तक कोई और फिल्म करने के लिए कॉन्फिडेंट नहीं थे इसलिए उन्होंने इस ऑफर को मना कर दिया.

बाद में ये फिल्म सलमान खान और शाहरुख खान को दी गई. ये फिल्म साल 1995 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










