Amitabh Bachchan: बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या से ज्यादा कमाते हैं बिग बी, हर महीने घर लाते हैं इतने करोड़

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Oct 2023 11:53 AM

विज्ञापन

Amitabh Bachchan 81st Birthday: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 81वां जन्मदिन आज है. बिग बी 11 अक्टूबर को 81 साल के हो गए. फिल्मों के अलावा एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय से ज्यादा कमाई करते हैं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 81 साल के हो गए.

undefined

अमिताभ बच्चन 81 साल के उम्र में भी अपने करियर में धमाल मचा रहे हैं. वो अपने घर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मेंबर है.

undefined

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो बिग बी हर महीने 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं. उनकी सालाना कमाई 60 करोड़ के आसपास है. उनकी नेटवर्थ कथित तौर पर 3390 करोड़ के आसपास है.

undefined

अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन सालाना 24 करोड़ रुपये और हर महीने लगभग 2 करोड़ रुपए कमाते हैं. हाल ही में वो सयामी खेर के साथ मूवी घूमर में नजर आए थे.

undefined

बिग बी की बहू ऐश्वर्या की कुल संपत्ति 823 करोड़ है. एक्ट्रेस प्रति फिल्म 10 करोड़ लेती हैं और सभी एंडोर्समेंट के बाद उनकी सालाना कमाई 50 करोड़ सालाना है.

undefined

अमिताभ बच्चन की पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन की कुल संपत्ति कथित तौर पर 640 करोड़ है. हाल ही में वो करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थी.

undefined

अमिताभ बच्चन अगली बार ब्रह्मास्त्र भाग 2 और 3 में दिखाई देंगे. वह प्रभास और दीपिका पादुकोण अभिनीत कल्कि 2989AD का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

undefined

इन दिनों अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 को होस्ट कर रहे हैं. शो में वो कंटेस्टेंट के संग हंसी-मजाक करने से पीछे नहीं हटते. साथ ही अपनी लाइफ के किस्से भी शेयर करते है.

undefined

1969 से 1973 तक, अमिताभ बच्चन ने लगातार 12 फ्लॉप फिल्में दी थीं. जिसके बाद उन्होंने जंजीर फिल्म में काम किया था और ये हिट हुई थे. उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा.

undefined

संघर्ष के शुरुआती दिनों में, उन्हें महमूद ने आश्रय दिया और उन्हें अपने घर में रहने के लिए जगह दी. उन्होंने किसी भी अन्य अभिनेता की तुलना में अधिक दोहरी भूमिकाएं निभाई हैं. ‘महान’ में उनका ट्रिपल रोल था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola