Main Vaapas Aaunga First Review: रिलीज से पहले सामने आया ‘मैं वापस आऊंगा’ का रिव्यू, इम्तियाज अली की फिल्म को मिले 10 में से 10 नंबर

मैं वापस आऊंगा फर्स्ट रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम
Main Vaapas Aaunga First Review: आलिया कश्यप ने इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का रिव्यू करते हुए इसे एक ‘हार्ड-हिटिंग’ फिल्म बताया है. उनका कहना है कि यह ऐसी फिल्म है जिसे हर किसी को देखना चाहिए.
Main Vaapas Aaunga First Review: मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इसी बीच, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी और कंटेंट क्रिएटर आलिया कश्यप ने फिल्म का रिव्यू शेयर किया है. आलिया ने फिल्म की जमकर तारीफ की और इसे आज के दौर के लिए बेहद जरूरी बताया है.
यहां देखें पूरा रिव्यू-

“फिल्म की कहानी आज के समय के लिए बहुत जरूरी है”
आलिया कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जमकर तारीफ की. आलिया ने बताया कि वह इस फिल्म को एक बार नहीं, बल्कि दो बार देख चुकी हैं. उन्होंने लिखा, “यह एक बहुत ही खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली कहानी है, जिसमें सभी कलाकारों ने बहुत दमदार परफॉर्मेंस दी है. इस फिल्म की कहानी आज के समय के लिए बहुत जरूरी है.”
आलिया कश्यप ने फिल्म को दिए 10 में से 10 नंबर
आलिया कश्यप फिल्म की कहानी और इसके गानों से इतनी ज्यादा इम्प्रेस हुईं कि उन्होंने इसे पूरे 10 में से 10 नंबर दे दिए. उन्होंने अपने पोस्ट में खास तौर पर लिखा, “मैंने इस फिल्म को दूसरी बार देखा है और इस बार यह मुझे पहले से भी कहीं ज्यादा पसंद आई है.” आलिया के रिव्यू ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.
क्या है इस फिल्म में खास?
यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे (1947 Partition) के समय की एक बेहद इमोशनल लव स्टोरी है.फिल्म में मुख्य भूमिका में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शर्वरी नजर आने वाले हैं. फिल्म का जादुई संगीत महान संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है.
आलिया कश्यप से पहले फिल्ममेकर एकता कपूर ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने इसे उस दौर की खूबसूरत प्रेम कहानी बताया था, जब मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे और रिश्तों में सच्चाई और अपनापन ज्यादा होता था.
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4: खजाना ढूंढने निकली अजय देवगन की पलटन, नए पोस्टर्स देखकर छूट जाएगी हंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










