Bandar में अनुराग कश्यप संग काम करने पर बोले बॉबी देओल, कहा- वो एक 'मैड जीनियस' हैं

Bandar: बॉबी देओल ने अनुराग कश्यप के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है. एक्टर ने डायरेक्टर को 'मैड जीनियस' बताया और कहा कि 'बंदर' उनके करियर की सबसे अलग फिल्मों में से एक है.
Bandar: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चा में हैं. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच बॉबी देओल ने अनुराग कश्यप के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग और अनुराग के साथ काम करना उनके लिए काफी अलग और मजेदार रहा.
अनुराग कश्यप को बताया ‘मैड जीनियस’
बॉबी देओल ने बताया कि वह बहुत सालों से अनुराग कश्यप के काम के बहुत बड़े फैन रहे हैं. बॉबी ने अनुराग को ‘मैड जीनियस’ कहा. उन्होंने कहा कि अनुराग एक बहुत अच्छे टीचर की तरह हैं, जिनके पास सिनेमा का जितना भी ज्ञान है, वह सब खुले दिल से दूसरों को सिखाते हैं. सेट पर काम करते हुए ऐसा लगता था जैसे एक्टिंग की कोई बड़ी क्लास चल रही हो.
“मेरे करियर की सबसे अलग फिल्म”
बॉबी देओल का कहना है कि अनुराग कश्यप ने उनके अंदर से एक ऐसी एक्टिंग बाहर निकाली है, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखी होगी. बॉबी ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी इस तरह की फिल्म में काम नहीं किया था. वह पिछले कुछ समय से अपनी इमेज (लुक और रोल) बदलने के लिए बहुत कड़ी मेहनत कर रहे थे और अनुराग कश्यप की नजर उनकी इसी मेहनत पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने बॉबी को इस फिल्म में लिया.
फिल्म के पीछे कि टीम
इस फिल्म की कहानी को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो इससे पहले ‘पाताल लोक’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी सुपरहिट और दमदार कहानियां लिख चुके हैं. इस फिल्म को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है और इसे जी स्टूडियोज (Zee Studios) का पूरा सपोर्ट मिला है. थियेटरों में फिल्म को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि यह बॉबी देओल के जीवन की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है.
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4: खजाना ढूंढने निकली अजय देवगन की पलटन, नए पोस्टर्स देखकर छूट जाएगी हंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










