CM नीतीश कुमार आज पशु चिकित्सा और मत्स्य विकास पदाधिकारियों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र

Published at :27 Sep 2022 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
CM नीतीश कुमार आज पशु चिकित्सा और मत्स्य विकास पदाधिकारियों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र

पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भू-राजस्व विभाग में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे तो आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पशु चिकित्सा पदाधिकारियों और मत्स्य विकास पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.

विज्ञापन

पटना. बिहार सरकार युवाओं को नौकरी देने के अपने वायदे को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भू-राजस्व विभाग में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे तो आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पशु चिकित्सा पदाधिकारियों और मत्स्य विकास पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.

पटना के ज्ञान भवन में होगा कार्यक्रम

पटना के ज्ञान भवन में शाम 4 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा. इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मोहम्मद अफाक आलम भी मौजूद रहेंगे. पशु चिकित्सा पदाधिकारी और मत्स्य विकास पदाधिकारियों का चयन पहले ही हो चुका है. आज उनको नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा.

इन विभागों में चल रही तैयारी

शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग सहित अन्य विभागों में नौकरी देने की तैयारी भी हो रही है. डिप्टी सीएम ने पिछले दिनों बयान भी दिया था कि स्वास्थ्य विभाग में डेढ़ लाख नियुक्ति होगी. वहीं शिक्षा विभाग में भी बड़े पैमाने पर शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं और नई नियमावली भी तैयार की जा रही है.

4325 राजस्व कर्मचारियों को मिला नियुक्ति पत्र

पिछले दिनों राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी 4325 राजस्व अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया था. पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री रामसूरत राय ने उसको लेकर आरोप भी लगाया था कि पहले ही सभी कर्मचारियों को जिला आवंटित हो चुका है. फिर मुख्यमंत्री की ओर से नियुक्ति पत्र क्यों वितरित किया गया.

रोजगार देने का वादा

महागठबंधन की सरकार बनने के बाद 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया गया है और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार बयान भी दे रहे हैं कि हम लोग वादा पूरा करने में लगे हैं. सभी विभागों को खाली पड़े पदों की सूची भी तैयार करने का पहले ही निर्देश दिया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन