यूपी की तरह बिहार में भी बने एंटी रोमियो स्क्वायड व पिंक बूथ, संजय जायसवाल की सरकार से अपील

संजय जायसवाल ने कहा कि यूपी की तर्ज पर प्रदेश भर में पिंक बूथों का भी गठन करना चाहिए, जहां रुक कर महिलाएं किसी वाहन या परिचित का इंतजार कर सकें. किसी अन्य प्रदेश में हुई अच्छी पहल को अपनाने में राजनीतिक कारणों से हिचकिचाना नहीं चाहिए.
पटना. मनचलों से परेशान होकर नालंदा की एक छात्रा की आत्महत्या की खबर को ह्रदय विदारक बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने इसको लेकर चिंता जतायी है. फेसबुक पोस्ट कर उन्होंने सरकार से महिला सुरक्षा की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यूपी के एंटी रोमियो स्क्वायड की तर्ज पर बिहार में भी एक विशेष स्क्वायड का गठन करें, जो इस तरह की शिकायत मिलने पर त्वरित एक्शन ले सके.
संजय जायसवाल ने कहा कि यूपी की तर्ज पर प्रदेश भर में पिंक बूथों का भी गठन करना चाहिए, जहां रुक कर महिलाएं किसी वाहन या परिचित का इंतजार कर सकें. किसी अन्य प्रदेश में हुई अच्छी पहल को अपनाने में राजनीतिक कारणों से हिचकिचाना नहीं चाहिए.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा हमें सोचना चाहिए कि ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ जैसे मूल्यों का ह्रास क्यों होता चला जा रहा है. एक घटना के दोषियों को सजा मिलती भी नहीं है कि किसी अन्य जगह इसकी पुनरावृत्ति हो जाती है. दूसरी तरफ एक समाज के तौर पर हम कुछ मोमबत्तियां जला कर, फेसबुक पर पुलिस प्रशासन को कोसकर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ लेते हैं और अपने रोजमर्रा के कामों में लग जाते हैं.
संजय जायसवाल आगे लिखते हैं कि ज्यादा दिन नहीं बीते जब हमारा समाज एक परिवार की तरह होता था. पड़ोसी के घरों में कोई घटना होने पर हमारे घरों के चूल्हे जलने बंद हो जाते थे. लेकिन आज ऐसी घटनाएं इसलिए निरंतर घट रही हैं, क्योंकि हम दूसरों के दुःख दर्द को अपना समझना छोड़ते जा रहे हैं. कई घटनाओं में जाति-धर्म की क्षुद्र राजनीति करने वालों के प्रभाव में आकर गुंडे-मवालियों को छुड़ाने के लिए ही लोगों के इकट्ठे हो जाने की खबरें आती रहती हैं.
Also Read: नालंदा में मृत व्यक्ति के आवेदन पर हुई धारा 144 की कार्रवाई, जमीन विवाद में जारी किया गया नोटिस
बता दें की नालंदा जिले में मनचलों से परेशान होकर एक छात्रा ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी. छात्रा से 2 लड़के आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर 5 लाख रुपए की मांग कर रहे थे. साथ ही फोटो वेराल करने की धमकी भी दे रहे थे. इतना ही नहीं लड़कों ने नाबालिग लड़की के घरवालों के साथ मारपीट भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




