बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : तारीखों की घोषणा के साथ ही एक्शन में आए लालू, ट्विटर पर दिया ये नया नारा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को तारीखों की घोषणा किये जाने के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर आज नया नारा दिया है. सत्तारुढ़ एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए लालू प्रसाद ने लिखा है, जिसने चलाया पैदल बिहारी बदल दो उसको अबकी बारी. जिसने छीनी नौकरी सारी बदल दो उसको अबकी बारी. जिसने वोट से की गद्दारी बदल दो उसको अबकी बारी. जिसके राज में हिंसा भारी जिसके राज में तंग है नारी बदल दो उसको अबकी बारी. जिसने सबकी तरक्की मारी बदल दो उसको अबकी बारी.

जिसने चलाया पैदल बिहारी
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 26, 2020
बदल दो उसको अबकी बारी
जिसने छीनी नौकरी सारी
बदल दो उसको अबकी बारी
जिसने वोट से की गद्दारी
बदल दो उसको अबकी बारी
जिसके राज में हिंसा भारी
जिसके राज में तंग है नारी
बदल दो उसको अबकी बारी
जिसने सबकी तरक्की मारी
बदल दो उसको अबकी बारी pic.twitter.com/dZozHqVnmv
इससे पहले शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद राजद प्रमुख ने ट्विटर पर एक चुनावी नारा दिया. उन्होंने बिहारवासियों से चुनाव की तैयारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार में बदलाव होगा. अपने ट्वीट में लालू प्रसाद ने लिखा था, उठो बिहारी, करो तैयारी, जनता का शासन अबकी बारी. बिहार में बदलाव होगा. अफसर राज खत्म होगा. अब जनता का राज होगा. बता दें कि पिछले काफी समय से लालू यादव ट्विटर पर सक्रिय हैं और राज्य की जदयू-भाजपा सरकार पर लगातार निशाना साधते रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा करते हुए बताया कि कोरोना काल में बिहार में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. पहला चरण का चुनाव 28 अक्टूबर 2020 को होगा. जबकि दूसरे चरण का तीन नवंबर और तीसरे चरण का चुनाव सात नवंबर को कराया जाएगा. चुनावों के नतीजों का ऐलान 10 नवंबर 2020 को किया जाएगा. बता दें कि जहां पहले चरण में जहां 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा, तो वहीं दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान किया जाएगा. इसके अलावा तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे.
Upload By Samir Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए