पलामू के हंटरगंज में रुपया जमा करने आये व्यक्ति से 25 हजार की ठगी, थाने में मामला दर्ज

Updated at : 17 Aug 2021 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू के हंटरगंज में रुपया जमा करने आये व्यक्ति से 25 हजार की ठगी, थाने में मामला दर्ज

ओआई में पैसा जमा करने गये एक ग्राहक से 25 हजार की ठगी, प्रखंड के कोबनी गांव के कुलेश्वर यादव बैंक में पैसा जमा करने आया था.

विज्ञापन

हंटरगंज. बीओआई में पैसा जमा करने गये एक ग्राहक से 25 हजार का ठगी की गयी है. बताया गया कि प्रखंड के कोबनी गांव के कुलेश्वर यादव बैंक में पैसा जमा करने आया था. इस दौरान बैंक में एक अनजान व्यक्ति ने उसका पर्ची भरने में सहयोग करने की बात कह कर उसके साथ घुल मिल गया.

अपने पास रखे कागज के मोटा बंडल को दो लाख रुपये का बंडल बता कर कुलेशर को थमा दिया और उसके पास से 25 हजार नकद लेकर चलता बना. जब उसने व्यक्ति को अचानक गायब पाया, तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी. जब उसने ठग द्वारा दिये बंडल को खोला, तो बंडल में सिर्फ कागज पाया. पीड़ित ने थाना पहुंच कर इसकी शिकायत की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola