बिहार की परीक्षाएं

Updated at : 15 Feb 2017 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की परीक्षाएं

बिहार सरकार मेहनती व पढ़ने-लिखने वाले युवाओं को अपना नहीं मानती है, उनके लिये तो सही मायने में मेहनती व हकदार वे हैं जिन्होंने पूरी तन्मयता से अपनी डिग्रियों का जुगाड़ किया है. अध्यक्ष से लेकर सचिव तक, अफसरों से लेकर राज्य के प्रधान तक सबने अपने-अपने हिसाब से सेटिंग्स बिठा रखी है. पिछले 10-12 […]

विज्ञापन
बिहार सरकार मेहनती व पढ़ने-लिखने वाले युवाओं को अपना नहीं मानती है, उनके लिये तो सही मायने में मेहनती व हकदार वे हैं जिन्होंने पूरी तन्मयता से अपनी डिग्रियों का जुगाड़ किया है.
अध्यक्ष से लेकर सचिव तक, अफसरों से लेकर राज्य के प्रधान तक सबने अपने-अपने हिसाब से सेटिंग्स बिठा रखी है. पिछले 10-12 वर्षों में बिहार में जितनी भी परीक्षाएं हुई, ऐसी एक भी परीक्षा नहीं, जो बिना किसी बाधा के सफल हुई हो. बिहार लोक सेवा आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग जब तक हाइकोर्ट नहीं जाता, इसे शांति नहीं मिलती है. कभी इसके प्रश्न गलत होते हैं, तो कभी इसका उत्तर सही नहीं होता.
10 करोड़ की आबादी वाला यह राज्य क्या इतना भी सक्षम नहीं है कि 200 प्रश्न बिना किसी त्रुटि के छाप सके. इंटर स्तरीय परीक्षा की धांधली ने उन लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरने के लिये मजबूर कर दिया. जिन युवाओं के हाथों में कलम और किताब होनी चाहिए, उनके हाथों में आज बैनर और पर्चे हैं, क्या यही सुशासन है.
गंगेश गुंजन, मधेपुरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola