नकली नोटों से सावधान

Updated at : 15 Feb 2017 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
नकली नोटों से सावधान

पाकिस्तान से भेजे दो हजार के नकली नोट हिंदुस्तान में दाखिल होने का मामला सामने आया है. देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने में नकली नोट भी कारण रहे हैं. असली नोट के 17 सिक्युरिटी फीचर्स में से 11 की नकल नकली नोट पर किये जाने के कारण उन्हें पहचानना मुश्किल है. पाकिस्तान देश में नकली […]

विज्ञापन
पाकिस्तान से भेजे दो हजार के नकली नोट हिंदुस्तान में दाखिल होने का मामला सामने आया है. देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने में नकली नोट भी कारण रहे हैं. असली नोट के 17 सिक्युरिटी फीचर्स में से 11 की नकल नकली नोट पर किये जाने के कारण उन्हें पहचानना मुश्किल है.
पाकिस्तान देश में नकली नोट भेजने की कोशिश में रहेगा, यह तो उनकी हरकतों के अनुभव से तय था. उनकी हर कोशिश को नाकामयाब करने के लिए खुफिया एजेंसी, पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि जरा भी लापरवाही दुश्मन को नकारात्मक वारदात को अंजाम देने के लिए मौका दे सकती है. भारत के विरुद्ध काम करने के लिए पाकिस्तान को हर क्षेत्र में चीन विशेष सहायता करता है. इस मामले में भी चीन की सहायता को तलाशना जरूरी है. देश के इन दोनों दुश्मनों से हमें सावधान रहते हुए उनकी हर चाल को ध्वस्त करना होगा.
जयेश राणे, मुंबई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola