राजनितिक दलों की परेशानी

Updated at : 24 Jan 2017 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
राजनितिक दलों की परेशानी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश तथा चुनाव आयोग के तीखे तेवर के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों की परेशानी का बढ़ जाना स्वाभाविक है. जो दल आज तक धर्म, जाति के नाम पर वोट झींटते आये हैं, उन्हें अचानक से निरपेक्ष होकर चुनाव लड़ने के लिए बोल दें, तो उनके पसीने छूट ही जायेंगे. उत्तर […]

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश तथा चुनाव आयोग के तीखे तेवर के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों की परेशानी का बढ़ जाना स्वाभाविक है. जो दल आज तक धर्म, जाति के नाम पर वोट झींटते आये हैं, उन्हें अचानक से निरपेक्ष होकर चुनाव लड़ने के लिए बोल दें, तो उनके पसीने छूट ही जायेंगे.
उत्तर प्रदेश के चुनाव में हिन्दू-मुसलमान, दलित-पिछड़ों के नाम पर वोट तो ले लिए जाते हैं, लेकिन उनके विकास के लिए शायद ही कुछ किया गया हो. राहुल गांधी का कांग्रेस के चुनाव चिह्न पंजे को हिन्दू अवतारों तथा सिख धर्मगुरुओं के हाथों से तुलना करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस भी हिन्दू मतदाताओं को लुभाने के लिए लगी हुई है. अगर भारत की दो बड़ी पार्टी ही इस तरह से चुनाव लड़ना चाहती है, तो भला छोटी पार्टियां क्यों पीछे रहेंगी.
पूजा, दिल्ली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola