गांधीजी को सबने छला
Updated at : 23 Jan 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

वर्तमान दौर में गांधीजी को लेकर बहस छिड़ी हुई है. हर कोई गांधीजी की पैकेजिंग में लगा है. बहरहाल विवाद तब उत्पन्न हुआ जब खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर में गांधीजी की तसवीर की जगह नरेंद्र मोदी की तसवीर लगायी गयी. क्या मान लिया जाये कि सरकार गांधीजी को किनारे कर रही है? क्या कैलेंडर से […]
विज्ञापन
वर्तमान दौर में गांधीजी को लेकर बहस छिड़ी हुई है. हर कोई गांधीजी की पैकेजिंग में लगा है. बहरहाल विवाद तब उत्पन्न हुआ जब खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर में गांधीजी की तसवीर की जगह नरेंद्र मोदी की तसवीर लगायी गयी. क्या मान लिया जाये कि सरकार गांधीजी को किनारे कर रही है? क्या कैलेंडर से गांधीजी का चेहरा हटाकर ही खादी का प्रचार किया जा सकता है?
अगर खादी का प्रचार करना ही था, तो सरकार खादी के प्रचार-प्रसार के लिए ठोस नीति बनाती. क्या लगता है कि मौजूदा दौर में खादी के कपड़े निम्न मध्यम वर्गीय परिवार के लोग पहनते होगें? खादी इतना मंहगा है कि यह गरीबों की पहुंच से दूर हो रही है. ऐसी ही कुछ बुनियादी चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. गांधीजी को भुनाने की कोशिश हर एक पार्टियां करती आयी हैं. थोड़ा कम थोड़ा ज्यादा, गांधी को सबने छला है.
चन्द्रशेखर कुमार, खलारी, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




