बंद रहता एटीएम और नयी घोषणा
Updated at : 18 Jan 2017 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

सरकार ने आज एटीएम से एक दिन कैश निकालने की अधिकतम सीमा 4500 से बढाकर 10000 कर दी. पिछले दो महीनों से कैश की किल्लत से परेशान लोगों को वाकई इस फैसले से राहत मिली होगी, पर देवघर जिले के करौं ग्राम के लोगों पर इस एलान का कोई विशेष असर नहीं पड़ने वाला है. […]
विज्ञापन
सरकार ने आज एटीएम से एक दिन कैश निकालने की अधिकतम सीमा 4500 से बढाकर 10000 कर दी. पिछले दो महीनों से कैश की किल्लत से परेशान लोगों को वाकई इस फैसले से राहत मिली होगी, पर देवघर जिले के करौं ग्राम के लोगों पर इस एलान का कोई विशेष असर नहीं पड़ने वाला है. क्षेत्र में एसबीआइ द्वारा लगायी गयी एटीएम आये दिन बंद रहता है.
अगर किसी दिन खुल भी गयी, तो इतनी कैश उपलब्ध नहीं रहता कि सभी ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठा सके. जहां सरकार एक तरफ कैशलेस की बात करती है वहीं दूसरी ओर प्रखंड मुख्यालय होने के साथ-साथ बड़ी आबादी वाले इस गांव के लोगों को आज भी पैसे के लिए बैंकों की लाइनों में घंटों खड़ा होना पड़ता है. ऐसे में यह घोषणा भी इस गांव के लोगो के लिए बंगला के उस कहावत की तरह है – बैल पाकले काकेर बापेर की.
शशि शेखर बल, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




