सार्थक पहल

Updated at : 17 Jan 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
सार्थक पहल

झारखंड सरकार की मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा के द्वारा अगले सत्र से सभी प्राथमिक विद्यालयों में केजी कक्षा के संचालन का निर्देश दिया गया है. इससे सरकारी विद्यालयों मे पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद निश्चित रूप से मजबूत होगी. वरना आज तक झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत प्रारंभिक […]

विज्ञापन
झारखंड सरकार की मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा के द्वारा अगले सत्र से सभी प्राथमिक विद्यालयों में केजी कक्षा के संचालन का निर्देश दिया गया है. इससे सरकारी विद्यालयों मे पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद निश्चित रूप से मजबूत होगी. वरना आज तक झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद की मजबूती के लिए शिक्षकों को जितने प्रशिक्षण दिये गये, वे पूर्व की भांति आगे भी निरर्थक ही साबित होते और सरकारी पैसे की सुनियोजित बंदरबांट की परियोजनाएं अनवरत जारी रहती. अतः मैं मुख्य सचिव महोदया को इस उत्तम एवं दूरगामी पहल के लिए कोटिशः धन्यवाद देना चाहता हूं.
सुनील कुमार झा, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola