अच्छे टीवी सीरियल्स बनें

Updated at : 11 Jan 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
अच्छे टीवी सीरियल्स बनें

हिन्दी में अच्छे, रोचक और स्तरीय टीवी सीरियल्स की कमी अब अखरने लगी है. छिछली कहानियां और लिपे-पुते बनावटी चेहरे देखकर हम थक चुके हैं. उम्र के अंतिम पड़ाव पर टीवी बहुतों का बहुत बड़ा सहारा है. कहां गये ‘बुनियाद’ और ‘हमलोग’ जैसे सीरियल्स जिनका हमें हर समय इंतजार रहता था. उपन्यासों और कहानियों पर […]

विज्ञापन
हिन्दी में अच्छे, रोचक और स्तरीय टीवी सीरियल्स की कमी अब अखरने लगी है. छिछली कहानियां और लिपे-पुते बनावटी चेहरे देखकर हम थक चुके हैं. उम्र के अंतिम पड़ाव पर टीवी बहुतों का बहुत बड़ा सहारा है.
कहां गये ‘बुनियाद’ और ‘हमलोग’ जैसे सीरियल्स जिनका हमें हर समय इंतजार रहता था. उपन्यासों और कहानियों पर सीरियल्स बनाए जायें, जो जिंदगी से जुड़े हों जिनमें थोड़ी सी हंसी, थोड़ी सी खुशी, थोड़ा-सा टुकड़ा प्यार का हो, दु:ख हों लेकिन उनसे निकलने की जद्दोजहद भी हो, मनोरंजन हो, लेकिन समाज को दिशा देने की चुनौती भी हो. क्या इस दिशा में किसी की ओर से कोई पहल होगी?
उषा किरण, खेलगांव, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola