चौंकानेवाली हकीकत
Updated at : 10 Jan 2017 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

राजकोट (गुजरात) के एक ही सहकारी बैंक में नोटबंदी के बाद 871 करोड़ रुपये जमा किये गये, 4500 नये खाते खोले गये. एक ही मोबाइल नंबर से पांच दर्जन से अधिक खाते शुरू किये गये. आयकर विभाग की कार्रवाई में ऐसी चौंकानेवाली हकीकत सामने आयी है. यह मिसाल ध्यान में रखते हुए जिन पर संदेह […]
विज्ञापन
राजकोट (गुजरात) के एक ही सहकारी बैंक में नोटबंदी के बाद 871 करोड़ रुपये जमा किये गये, 4500 नये खाते खोले गये. एक ही मोबाइल नंबर से पांच दर्जन से अधिक खाते शुरू किये गये. आयकर विभाग की कार्रवाई में ऐसी चौंकानेवाली हकीकत सामने आयी है.
यह मिसाल ध्यान में रखते हुए जिन पर संदेह है ऐसे बाकी बैंकों की तलाशी करने का अभियान तेज करना पड़ेगा. नोटबंदी के बाद सहकारी बैंकों में संशयात्मक व्यवहार बढ़ने की शंका केंद्र को लग रही थी. वह बिलकुल ही सही निकली है. बैंकों में काला धन जमा करने के बाद वह सफेद हो जायेगा, यह मंशा बैंकों में बड़ी मात्रा में धनरािश जमा करने के पीछे हो सकती है. जिस बैंक का व्यवहार सरकार से बताये गये नियमों को कुचलकर चलाया जा रहा है उनकी जांच कर के उनपर व इसमें शामिल कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
जयेश राणे, मुंबई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




