नोटबंदी के क्या हुए फायदे
Updated at : 10 Jan 2017 6:41 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले दिनों हमारे राष्ट्रपति ने तमाम राज्यपालों एवं उपराज्यपालों को संबोधित किया. सबसे पहली बात उन्होंने विमुद्रीकरण पर की. दुनिया के तमाम बड़े अर्थशास्त्रियों ने यही भविष्यवाणी की है कि इससे फायदा कम नुकसान अधिक होगा. बिलकुल थोड़ा-सा काला धन एवं नकली नोटों के चलते सरकार ने 99% जनता को झकझोर के रख दिया. दावा […]
विज्ञापन
पिछले दिनों हमारे राष्ट्रपति ने तमाम राज्यपालों एवं उपराज्यपालों को संबोधित किया. सबसे पहली बात उन्होंने विमुद्रीकरण पर की. दुनिया के तमाम बड़े अर्थशास्त्रियों ने यही भविष्यवाणी की है कि इससे फायदा कम नुकसान अधिक होगा.
बिलकुल थोड़ा-सा काला धन एवं नकली नोटों के चलते सरकार ने 99% जनता को झकझोर के रख दिया. दावा था 30% तक काला धन वापस नहीं लौटेगा. मगर अब तो 97% मुद्रा वापस बैंकों में आ गया. सरकार खुद सवालों के घेरे में फंस गयी है. जब पुराने के स्थान पर नयी मुद्रा, अगले चार महीनों में आ जायेगी, तो क्या काली अर्थव्यवस्था फिर से नहीं खड़ी हो जायेगी?
जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




