खुद उठायें अपनी सुरक्षा की जिम्मेवारी

Published at :13 Feb 2014 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
खुद उठायें अपनी सुरक्षा की जिम्मेवारी

हालिया दिनों में जिस तरह महिलाओं के साथ शर्मनाक और अप्रिय घटनाओं कि संख्या बढ़ती जा रही है, उसके मद्देनजर अब महिलाओं को भी अपनी आत्मरक्षा के पैंतरे सीखने चाहिए. आज जब एक बेटी स्कूल जाती है या एक महिला घर से बाहर निकलती है या फिर कोई कामकाजी महिला देर रात अपना काम निबटा […]

विज्ञापन

हालिया दिनों में जिस तरह महिलाओं के साथ शर्मनाक और अप्रिय घटनाओं कि संख्या बढ़ती जा रही है, उसके मद्देनजर अब महिलाओं को भी अपनी आत्मरक्षा के पैंतरे सीखने चाहिए. आज जब एक बेटी स्कूल जाती है या एक महिला घर से बाहर निकलती है या फिर कोई कामकाजी महिला देर रात अपना काम निबटा घर लौट रही होती है, तो उनके घरवालों को यह चिंता होनी लाजिमी है कि क्या मेरी बेटी/बहू/पत्नी सुरक्षित है?

समाज में जहां अच्छे लोग हैं, वहीं बुराई की भी मौजूदगी नजरअंदाज नहीं किया जा सकती है. ऐसे में अगर बात खुद को महफूज रखने की आती है, तो क्यों न महिलाएं खुद अपनी हिफाजत का जिम्मा उठायें! हमारे आसपास ऐसे कई प्रशिक्षण केंद्र मौजूद हैं, जहां आत्मरक्षा के तरीके मामूली खर्च में सिखाये जाते हैं. जरूरत है, अपनी सुरक्षा के बारे में जिम्मेदार और सजग हो जाने की.

आनंद कानू, सिलीगुड़ी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola