गंजों के सिर पर कांग्रेस की टोपी

राहुल गांधी ने एआइसीसी की बैठक में कहा कि विपक्ष गंजों को कंघी बेच रही है. उनकी इस उक्ति से कांग्रेस की असली मानसिकता उजागर होती है. उनके कहने का मतलब यह है कि देश में बदलाव की चाह रखने वाली जनता गंजे के सामान है. उनके सर पर बाल उग ही नहीं सकते, इसलिए […]
राहुल गांधी ने एआइसीसी की बैठक में कहा कि विपक्ष गंजों को कंघी बेच रही है. उनकी इस उक्ति से कांग्रेस की असली मानसिकता उजागर होती है. उनके कहने का मतलब यह है कि देश में बदलाव की चाह रखने वाली जनता गंजे के सामान है. उनके सर पर बाल उग ही नहीं सकते, इसलिए उन्हें कंघी की जरूरत नहीं है.
शायद वे कहना चाहते हैं कि इन गंजे सिरों को टोपी की ही जरूरत है, जो कांग्रेस हमेशा से पहनाती आयी है. उनका भाषण जिसने भी तैयार किया है उसे मुहावरों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए थी.
अभी-अभी राजसिंहासन की दावेदारी से एक कदम पीछे हटने वाले राहुल गांधी को पहले यह बताना चाहिए था कि पिछले 10 सालों में कांग्रेस ने हेयर कटिंग की है या अंधों को चश्मा बांटने का काम किया है. लोकसभा चुनाव के ऐन वक्त पर सिलिंडर बांटना चुनावी रबड़ी है.
कृष्णमोहन, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










