गैर जिम्मेदार बयानों से बचें नेता

Published at :26 Dec 2013 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
गैर जिम्मेदार बयानों से बचें नेता

राजनीति में बयानबाजी आम बात है, लेकिन कभी-कभी बयानबाजी के लिए भी राजनीति की जाती है. नेताओं और मंत्रियों द्वारा आधारहीन तथा भ्रामक बयान दिये जाते हैं. उनके कहे शब्दों को सच मान कर लोग उनसे जुड़ जाते हैं और अंत में उन्हें निराशा ही हाथ लगती है. ठीक ही कहा गया है – शब्द, […]

विज्ञापन

राजनीति में बयानबाजी आम बात है, लेकिन कभी-कभी बयानबाजी के लिए भी राजनीति की जाती है. नेताओं और मंत्रियों द्वारा आधारहीन तथा भ्रामक बयान दिये जाते हैं. उनके कहे शब्दों को सच मान कर लोग उनसे जुड़ जाते हैं और अंत में उन्हें निराशा ही हाथ लगती है. ठीक ही कहा गया है – शब्द, शब्द सब कोई कहे, शब्द के हाथ न पांव, एक शब्द औषध करे, एक शब्द करे घाव. लालू प्रसाद यादव जी का हालिया बयान, जिसमें उन्होंने अपनी तुलना भगवान कृष्ण से कर दी. कृष्ण की जन्मभूमि जेल को किसी तीर्थस्थल की संज्ञा देते हुए जेल से आनेवाले अपराधियों को भाग्यशाली बता दिया.

क्या लालू जी यह नहीं जानते कि कृष्ण केवल जेल में जन्म लेने से महान नहीं बने, वरन् अपने कर्मो से महान बने. आजाद भारत में जेल से निकलने- वाला अपराधी ही कहलाता है, संत नहीं. इसी क्र म में दूसरा उदाहरण झारखंड की शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव का है, जो हमेशा अपने बयानों के कारण विवादों में रहती हैं. शिक्षक पात्रता परीक्षा पास भोजपुरी और मगही के अभ्यर्थियों को बाहर करने तथा सिर्फ यहां के मूल निवासियों को ही नौकरी देने संबंधी बयानों की, उनके सहयोगी दलों व अन्य सभी ने निंदा की.

इस प्रकरण को समाप्त करने के बजाय इस परीक्षा के निर्धारित कट- ऑफ मार्क्‍स को कम करके और अधिक रिजल्ट निकालने की बात कह कर उन्होंने विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है. उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी हुई नियुक्ति प्रक्रिया विज्ञापन में संशोधनों के कारण निरस्त हो चुकी है. किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होनेवाला कड़ी मेहनत से सफल होता है, अत: सभी नेताओं से आग्रह है कि वे गैरजिम्मेदार बयानों से आमजन की भावनाओं को आहत न करें.

आशुतोष कुमार सिंह, हजारीबाग

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola