नियुक्त शिक्षकों के जांचे जायें प्रमाण पत्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2015 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वर्तमान स्थायी सरकार से काफी उम्मीद है. हाल ही में सरकार ने झारखंड के ग्रामीण एवं शहरी स्कूलों में शिक्षा का अलख जगाने के लिए चार हजार शिक्षकों की नियुक्ति की है. सितंबर, 2014 में हेमंत सरकार ने उनकी पार्टी के स्थापना दिवस पर रांची जिले के टेट पास […]
विज्ञापन
झारखंड के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को वर्तमान स्थायी सरकार से काफी उम्मीद है. हाल ही में सरकार ने झारखंड के ग्रामीण एवं शहरी स्कूलों में शिक्षा का अलख जगाने के लिए चार हजार शिक्षकों की नियुक्ति की है.
सितंबर, 2014 में हेमंत सरकार ने उनकी पार्टी के स्थापना दिवस पर रांची जिले के टेट पास अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटा और रघुवर सरकार ने 26 जनवरी, 2014 को बचे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया. लेकिन क्या सरकार ने कभी सोचा है कि इन नियुक्त हुए शिक्षकों का शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच एक कमेटी बना कर करायी जाये. बहुत से शिक्षक जाली प्रमाण पत्रों के सहारे नियुक्ति पत्र लेने में सफल हो गये हैं.
ऐसा होने से योग्य अभ्यर्थी हताश हुआ है और उसका मनोबल टूटा है. सरकार को चाहिए कि वह नियुक्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच कराये.
रविशंकर बारी, प सिंहभूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




