असम में भारी बारिश और तूफान से तबाही: बाढ़ जैसे हालात, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Assam Heavy Rains And Storm: असम के कई हिस्सों में तूफान ने भारी तबाही मचाई है. तूफान की वजह से कामरूप जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

विज्ञापन

Assam Heavy Rains And Storm: बिहू सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवक अन्य लोगों के साथ भाग लेने पहुंचा था. इसी दौरान भारी बारिश शुरू हो गई. युवक अन्य लोग एक पेड़ के नीचे बारिश से बच रहे थे. इसी दौरन पेड़ की एक डाली टूटकर युवक पर गिर गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

भारी बारिश और तूफान से तबाही

भारी तूफान, तेज बारिश और हवाओं ने राज्य के गोलपारा तथा बोंगाईगांव जैसे कई हिस्सों को प्रभावित किया, जिससे संपत्ति एवं फसलों को भारी नुकसान हुआ. मूसलाधार बारिश के कारण गुवाहाटी के कई हिस्से रविवार शाम से जलमग्न हैं, हालांकि पिछले 24 घंटों में बारिश में कुछ कमी आई है.

नाले में गिरकर महिला की मौत

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक, रविवार को मालीगांव क्षेत्र में नाले में गिरने से पायल नाथ नाम की एक महिला की मौत हो गयी. कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) के जिला आयुक्त ने घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं.

असम के कई हिस्से जलमग्न

गुवाहाटी के कई हिस्से, जिसमें सबसे अधिक प्रभावित रुकमिणीगांव, अनिल नगर और नबीन नगर शामिल हैं, तीसरे दिन भी जलमग्न रहे. गुवाहाटी में रविवार रात और सोमवार तड़के भारी बारिश हुई, जिससे अधिकांश सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया तथा कुछ जगहों पर पानी छाती तक पहुंच गया.

असम में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में छिटपुट बारिश और आंधी चलने की संभावना है. सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Heat Wave Alert: अगले 96 घंटे तक लू का प्रकोप, चिलचिलाती गर्मी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola