Maithili Thakur : 4 करोड़ की संपत्ति और 13 करोड़ की रोल्स रॉयस की मालकिन! क्या है दावे की सच्चाई?

Updated:
विज्ञापन

मैथिली ठाकुर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Maithili Thakur Net Worth : लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपनी वायरल रोल्स रॉयस वीडियो को लेकर सवालों के घेरे में हैं. उनके 4 करोड़ के घोषित हलफनामे और 13 करोड़ की कार के बीच के अंतर को लेकर विवाद हो रहा.

विज्ञापन

बिहार की अलीनगर सीट से विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों अपनी एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. वीडियो में वह मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन के लिए एक लग्जरी रोल्स रॉयस में पहुंचती नजर आ रही हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी संपत्ति और कार की कीमत को लेकर सवाल कर पूछ रहें. चार्टर्ड अकाउंटेंट रुचिता वघानी ने तो एक्स पर पोस्ट कर उनकी आय की जांच की भी मांग की है.

विज्ञापन

ऐसे में अहम सवाल यह है कि क्या मैथिली ठाकुर की नेटवर्थ कितनी है और क्या जिस रोल्स रॉयस में वो दिख रही हैं वो उनकी है?

पहले जानते है, वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा

वायरल वीडियो में मैथिली ठाकुर नीले रंग की रोल्स-रॉयस कलिनन की पिछली सीट पर बैठी नजर आ रही हैं. कार ड्राइवर चला रहा है और वह लालबागचा राजा के पंडाल की ओर बढ़ती दिखती हैं. वीडियो में वह कार के अंदर से बाहर मौजूद लोगों की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन करती और तस्वीरें खिंचवाती नजर आती हैं.

देखिए वीडियो

View on Instagram

वायरल वीडियो को लेकर क्या कहा जा रहा

  • वायरल वीडियो में मैथिली ठाकुर जिस रोल्स रॉयस में दिखाई दे रही हैं, उसकी कीमत सोशल मीडिया और कई रिपोर्टों में करीब 13 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसी कीमत को उनकी चुनावी हलफनामे में घोषित संपत्ति से जोड़कर सवाल किए जा रहे हैं.
  • CA रुचिता वघानी ने भी इसी अंतर को लेकर सवाल उठाया और आयकर विभाग को टैग करते हुए उनकी आय की जांच की मांग की.

हालांकि, किसी व्यक्ति के महंगी कार में नजर आने भर से यह साबित नहीं होता कि वह कार उसी व्यक्ति के नाम पर है. कार किराये की, किसी परिचित की या किसी कार्यक्रम के इंतजाम का हिस्सा भी हो सकती है. इस मामले में ऐसी कोई सार्वजनिक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे यह पक्का कहा जा सके कि रोल्स रॉयस मैथिली ठाकुर की निजी संपत्ति है.

कितनी है मैथिली ठाकुर की संपत्ति?

  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मैथिली ठाकुर ने दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. चुनाव के दौरान दाखिल उनके हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल घोषित संपत्ति 3 करोड़ 82 लाख 33 हजार 255 रुपये है. हलफनामे में उनके ऊपर किसी तरह की देनदारी भी दर्ज नहीं है.

हलफनामे में घोषित संपत्ति का ब्योरा इस तरह है

Image

मैथिली ठाकुर ने अपनी आय का स्रोत गायन, सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट बताया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Flood : बाढ़ में तबाह हो गई घर-गृहस्थी? सरकार देगी मुआवजा, जानिए किस नुकसान पर कितनी मिलेगी मदद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola