NTET 2026 के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कहां होगी परीक्षा

Published by :Ravi Mallick
Published at :21 Apr 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
NTA NTET 2026 Exam City Slip

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

NTA NTET 2026 Exam City Slip: नेशनल टीईटी परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से NTET 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है. छात्र अपना एग्जाम सेंटर ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

NTA NTET 2026 Exam City Slip: NTA ने NTET 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. अब छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है. ध्यान रहे कि यह सिर्फ सिटी स्लिप है, एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा.

NTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू हुई थी और 7 अप्रैल 2026 तक चली. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 7 अप्रैल थी. करेक्शन विंडो 8 और 9 अप्रैल को खुली थी. अब परीक्षा 28 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. एग्जाम सिटी स्लिप 20 अप्रैल को जारी हो चुकी है, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी होगा. रिजल्ट की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.

NTA NTET 2026 Exam City Slip: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले exams.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “NTET 2026 Exam City Slip” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

इन शहरों में होगी परीक्षाएं

एग्जाम सिटी स्लिप एक तरह की एडवांस जानकारी होती है, जिसमें आपको यह बताया जाता है कि आपकी परीक्षा किस शहर में होगी. इससे स्टूडेंट्स पहले से अपनी ट्रैवल और रहने की तैयारी कर सकते हैं. इसमें एग्जाम सेंटर का पूरा एड्रेस नहीं होता, वह जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाती है.

इस बार NTET परीक्षा कई शहरों में आयोजित की जाएगी. उत्तर प्रदेश में आगरा, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में सेंटर बनाए गए हैं. बिहार में भागलपुर और पटना, मध्य प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर, जबकि दिल्ली में भी परीक्षा आयोजित होगी. अन्य राज्यों के कैंडिडेट्स को अपने एग्जाम सिटी की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: ट्रेंड के खिलाफ गई महिला, 9-5 जॉब को बताया ताकत, वीडियो हुआ वारयल

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola