आदर्शो से भटक रहे निजी विद्यालय

Published at :01 Apr 2015 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
आदर्शो से भटक रहे निजी विद्यालय

प्रभात खबर के माध्यम से मैं बताना चाहता हूं कि आज आये दिन निजी व गैर सरकारी स्कूलों में कमाई करने के नित नये हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. इनकी मनमानी से छात्र और अभिभावक आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से त्रस्त हैं. कभी ड्रेस के नाम पर, तो कभी किताबों के लिए, कभी पुनर्नामांकन […]

विज्ञापन

प्रभात खबर के माध्यम से मैं बताना चाहता हूं कि आज आये दिन निजी व गैर सरकारी स्कूलों में कमाई करने के नित नये हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. इनकी मनमानी से छात्र और अभिभावक आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से त्रस्त हैं.

कभी ड्रेस के नाम पर, तो कभी किताबों के लिए, कभी पुनर्नामांकन के लिए तो कभी बस भाड़ा में वृद्धि के रूप में इन्हें सिर्फ पैसे ही चाहिए. इनके दामों में अवांछित वृद्धि हो रही है.

अभिभावकों को हमेशा यही भय सताता रहता है कि यदि उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से इसकी शिकायत की, तो उनके बच्चों की पढ़ाई और सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. जिन स्कूलों में अभिभावक अपने बच्चों को आदर्श नागरिक बनने भेजते हैं, आज वही स्कूल उनके आदर्शो को ताक पर रख कर छात्रों और अभिभावकों को प्रताड़ित कर रहे हैं. सरकार कृपया ध्यान दे.

पंकज पीयूष, मधुपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola